Close Menu
    What's Hot

    CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

    छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

    Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका
    vaccancy

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका

    News Lead 18By News Lead 18November 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब उन्हें चार साल की निर्धारित सेवा अवधि के बाद दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का विकल्प मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उनकी सहमति जरूरी होगी। सेवा विस्तार के दौरान उन्हें बढ़ी हुई सैलरी और भत्ते भी मिलेंगे।

    महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

    छह साल की सेवा के बाद नियमित भर्ती का भी मौका

    अग्निपथ योजना के मौजूदा नियमों के अनुसार, प्रत्येक बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उनका प्रदर्शन, योग्यता और सेना की जरूरतें देखी जाती हैं।

    वहीं, जिन अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा, वे छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सेना में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत नियमित भर्ती का अवसर मिल सकेगा।

    पहले बैच के 18,300 अग्निवीरों को मिल सकता है लाभ

    उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अग्निवीरों के पहले बैच में भर्ती हुए करीब 24,400 जवानों में से लगभग 18,300 का चार साल का कार्यकाल 31 दिसंबर तक पूरा होने वाला है। यह संख्या पहले बैच का करीब 75 प्रतिशत है।

    पहले की व्यवस्था के तहत इन जवानों को नवंबर के मध्य से चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जाना था। लेकिन नई घोषणा के बाद इन्हें दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिल सकेगा।

    इससे पहले भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का निर्णय लिया था।

    छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

    तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर तैनात

    अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी। इसके तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती की जाती है। फिलहाल तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं।

    नई व्यवस्था से अग्निवीरों को सेना में दो साल अतिरिक्त काम करने का अवसर मिल सकेगा। साथ ही छह साल की सेवा के बाद नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होने का एक और मौका भी मिलेगा।

    Related posts:

    1. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    2. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    3. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी
    4. Railway Station Master Age Limit: स्टेशन मास्टर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने साल बाद दे सकेंगे परीक्षा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePaddy Procurement 2026: धान खरीदी के टोकन नियम बदले, अब इन किसानों को मिलेगा सिर्फ एक मौका
    Next Article CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    Related Posts

    vaccancy

    Railway Recruitment 2026: रेलवे ने निकाली स्काउट-गाइड कोटा भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    vaccancy

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

    vaccancy

    ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

    Latest Posts

    CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

    छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

    Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

    PM Kisan 24th Installment: खाते में नहीं आए 2,000 रुपये? किसान तुरंत करें ये जरूरी काम

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए जानें एग्जाम डेट

    CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर से मिलेगा धान खरीदी का टोकन, जमीन के रकबे के हिसाब से तय हुई सीमा, जानें पूरा नियम

    ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग पहुंचे रणबीर कपूर, धूप से बचाते नजर आए ‘राम’, आलिया ने शेयर कीं BTS तस्वीरें

    CG Admission 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 पैरामेडिकल कोर्स में मिलेगा मौका; जानिए पूरी डिटेल्स

    ChatGPT को टक्कर देने आए भारत के 3 स्वदेशी AI मॉडल, बिना इंटरनेट मोबाइल पर भी करेंगे काम

    Bank Holiday: धनतेरस पर 6 नवंबर को खुलेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? घर से निकलने से पहले चेक करें नवंबर की पूरी लिस्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.