CG Public Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में बदल दिया है। इस फैसले से राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 का दिन ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब शासन ने संशोधन करते हुए इस दिन को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।
CG Weather Update: साइक्लोन बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश
गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व
गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसी घटना की याद में यह पर्व मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी गोवर्धन पूजा पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है।
