Close Menu
    What's Hot

    कार और बाइक में जोरदार टक्कर: दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

    पुलिस की तत्परता लाई रंग: 12 घंटे में मिलीं लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » किसानों का इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ में कब से होगी धान खरीदी? CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा
    Raipur

    किसानों का इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ में कब से होगी धान खरीदी? CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

    News Lead 18By News Lead 18October 25, 2026Updated:October 25, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान की फसल पककर तैयार हो गई है और प्रदेश के कई इलाकों में कटाई का काम शुरू हो चुका है। इस बीच राज्य के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए शासन स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अहिवारा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके साथ ही वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया।

    धान खरीदी को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

    गढ़फुलझर में विकास कार्यों की दी सौगात

    दुर्ग जिले के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढ़फुलझर पहुंचे थे। यहां बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज की ओर से आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। साथ ही समाज की मांग पर मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से भव्य डोम बनाने की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में गढ़फुलझर के विकास को लेकर किए गए वादे अब जमीन पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। सर्वमंगल भवन के निर्माण से समाज को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

    Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

    तालाब सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण का काम जारी

    गढ़फुलझर में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में 48 लाख रुपये की लागत से मानसरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके अलावा लगभग पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी प्रगति पर है। इस सड़क परियोजना पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    धान खरीदी की तारीख के ऐलान से प्रदेश के किसानों की निगाहें अब खरीदी प्रक्रिया की तैयारियों पर टिकी हैं। सरकार की ओर से 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

    Related posts:

    1. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    2. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    3. Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान
    4. CG Vyapam Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 64 सहायक ग्रेड-3 पदों पर वैकेंसी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleNovember 1 Rules Change: 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, स्पैम कॉल्स पर लगाम से लेकर गाड़ियों की एंट्री तक बदलेंगे ये बड़े नियम
    Next Article वेबसाइट पर HTTPS देखकर न करें भरोसा! eMudhra मामले ने खोली ऑनलाइन फ्रॉड की पोल, बैंकिंग से शॉपिंग तक खतरा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कार और बाइक में जोरदार टक्कर: दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

    Bilaspur

    पुलिस की तत्परता लाई रंग: 12 घंटे में मिलीं लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

    Latest Posts

    कार और बाइक में जोरदार टक्कर: दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

    पुलिस की तत्परता लाई रंग: 12 घंटे में मिलीं लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

    Shamonda Virus: फ्रांस में मिला ‘शामोंडा वायरस’ का पहला इंसानी मामला, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण

    नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव: एयर शो रहेगा मुख्य आकर्षण, समापन में शामिल हो सकते हैं अमित शाह

    वेबसाइट पर HTTPS देखकर न करें भरोसा! eMudhra मामले ने खोली ऑनलाइन फ्रॉड की पोल, बैंकिंग से शॉपिंग तक खतरा

    किसानों का इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ में कब से होगी धान खरीदी? CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

    November 1 Rules Change: 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, स्पैम कॉल्स पर लगाम से लेकर गाड़ियों की एंट्री तक बदलेंगे ये बड़े नियम

    Isha Ambani के बर्थडे पर BFF ओरी का खास सरप्राइज, Shah Rukh-Kajol के आइकॉनिक गाने को किया रीक्रिएट

    छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 21 दिनों तक मेमू ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें पूरी जानकारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.