Close Menu
    What's Hot

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

    Railway News: अब स्टेशन पर नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; जानें पूरी प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Noida Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
    भारत

    Noida Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    News Lead 18By News Lead 18September 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Noida Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलस गए। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

    जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की थी, जो यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार के लिए बस सेवाएं संचालित करती है। हादसे के बाद मृतकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

    Chhattisgarh Weather: प्रदेश में आज बदली छाए रहने के आसार, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

    दयानतपुर गांव के पास हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास हुआ। बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने एक्सप्रेसवे पर बस रोक दी। उस समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोगों ने खिड़की से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी में सुबह तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9 बताई गई।

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    प्रारंभिक जांच में बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

    हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सुबह घटनास्थल पर बस का जला हुआ मलबा दिखाई दिया।

    Bank Open on Sunday: 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक, 3 दिन की हड़ताल के चलते लिया गया बड़ा फैसला

    15 यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया

    हादसे में सुरक्षित बचे करीब 15 यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जेवर एसडीएम की मौजूदगी में यात्रियों को दूसरी गाड़ी से महोबा भेजने की व्यवस्था की गई।

    फिलहाल प्रशासन हादसे की जांच में जुटा है और मृतकों की पहचान सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    3. Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी
    4. सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन चलेगा SIM! कॉल-SMS और इंटरनेट का मिलेगा फ्री लाभ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh Weather: प्रदेश में आज बदली छाए रहने के आसार, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम
    Next Article छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

    Related Posts

    भारत

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    भारत

    Railway News: अब स्टेशन पर नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; जानें पूरी प्रक्रिया

    भारत

    Phone Theft Protection: फोन चोरी होते ही तुरंत करें ये काम, घर बैठे लॉक करें मोबाइल और सुरक्षित रखें अपना निजी डेटा

    Latest Posts

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

    Railway News: अब स्टेशन पर नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; जानें पूरी प्रक्रिया

    दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण तो ऐसे रखें फेफड़ों का ख्याल, सांस की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैचों पर संकट, NGT के आदेश के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबलों के वेन्यू

    Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

    कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में करीना कपूर का नवाबी अंदाज, कफ्तान और पगड़ी में दिखीं बेहद स्टाइलिश

    Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

    NH-43 पर केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    रायपुर की अनाज मंडी में भीषण आग, दीपावली की रात तीन दुकानों में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.