Close Menu
    What's Hot

    Birth-Death Registration Rule: 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए काटना होगा कोर्ट का चक्कर

    CG Weather Update: गर्मी और उमस से बेहाल लोग, 19 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! ई-रिक्शा खरीदने पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान; बनेंगे जन सुविधा केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कफ सिरप खरीदने के नियम बदले! डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा, CCTV रिकॉर्ड रखना होगा जरूरी
    स्वस्थ्य

    कफ सिरप खरीदने के नियम बदले! डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा, CCTV रिकॉर्ड रखना होगा जरूरी

    News Lead 18By News Lead 18September 18, 2026Updated:September 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: कफ सिरप के बढ़ते दुरुपयोग और बिना डॉक्टर की सलाह के इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकार ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। नए नियम लागू होने के बाद डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाई जा सकती है। सरकार का उद्देश्य दवाओं की बिक्री में जवाबदेही सुनिश्चित करना और कफ सिरप के गलत इस्तेमाल को रोकना है।

    प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं को बिना प्रिस्क्रिप्शन यानी OTC के तौर पर बेचे जाने पर रोक लगाने की तैयारी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में बड़ों के लिए निर्धारित कफ सिरप बच्चों को भी दे दी जाती है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए दवा बिक्री की प्रक्रिया को और सख्त किया जा रहा है।

    CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

    लाइसेंसी मेडिकल दुकानों पर CCTV अनिवार्य करने का प्रस्ताव

    नए ड्राफ्ट में लाइसेंसी रिटेल मेडिकल दुकानों पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा गया है। दुकानों में होने वाली डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं की बिक्री की CCTV रिकॉर्डिंग को कम से कम तीन महीने तक सुरक्षित रखना होगा।

    हालांकि, प्रस्तावित नियमों में थोक दवा कारोबार को शामिल नहीं किया गया है। यह बदलाव ड्रग्स रूल्स, 1945 में प्रस्तावित किया गया है। सरकार ने ड्राफ्ट नियमों पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं। इसके लिए 30 दिनों का समय दिया गया है।

    सरकार का कहना है कि प्रस्तावित बदलाव का उद्देश्य दवाओं की बिक्री और सप्लाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

    कोडीन कफ सिरप की तस्करी पर भी कार्रवाई

    कफ सिरप के अवैध कारोबार पर एजेंसियां पहले से कार्रवाई कर रही हैं। बीते 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले में यूपी एसटीएफ ने बांदा जिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 30 हजार शीशियां अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद करने का दावा किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदा निवासी धीरेन्द्र कुमार, अतर्रा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लकी और रोहित पांडेय तथा हापुड़ निवासी शेखर सिंह के रूप में हुई थी।

    एसटीएफ के मुताबिक, एक अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध कोडीन कफ सिरप की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई कर रहा था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की टीम ने बांदा में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

    Related posts:

    1. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    2. क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    3. Swine Flu के बाद नहीं जा रही खांसी और थकान? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
    4. Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट में बयां किया अपना दर्द
    Next Article UPI Transaction: 5 हजार हो या 1 लाख, इन ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये से ज्यादा नहीं लगेगा MDR चार्ज

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही संभल जाएं! ये 10 मिनट बचा सकते हैं किसी की जान

    स्वस्थ्य

    गर्म चाय-कॉफी के शौकीन सावधान! ज्यादा तापमान वाले पेय से एसोफैगस कैंसर का खतरा बढ़ सकता है

    स्वस्थ्य

    दोपहर में ज्यादा नींद और सुस्ती को न समझें आलस! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज

    Latest Posts

    Birth-Death Registration Rule: 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए काटना होगा कोर्ट का चक्कर

    CG Weather Update: गर्मी और उमस से बेहाल लोग, 19 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! ई-रिक्शा खरीदने पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान; बनेंगे जन सुविधा केंद्र

    Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

    IRCTC Recruitment 2026: रेलवे में हॉस्पिटैलिटी-टूरिज्म मॉनीटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन, जानें सैलरी

    CG School Holiday 2026: दशहरा-दिवाली से लेकर सर्दियों तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी छुट्टी

    UPI Transaction: 5 हजार हो या 1 लाख, इन ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये से ज्यादा नहीं लगेगा MDR चार्ज

    कफ सिरप खरीदने के नियम बदले! डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी दवा, CCTV रिकॉर्ड रखना होगा जरूरी

    पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.