Close Menu
    What's Hot

    CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

    CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले गए CMHO, आदेश जारी

    राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » PM मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, राहुल गांधी, अखिलेश और खड़गे ने दी शुभकामनाएं
    भारत

    PM मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, राहुल गांधी, अखिलेश और खड़गे ने दी शुभकामनाएं

    News Lead 18By News Lead 18September 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : आज (17 सितंबर को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसके अलावा, आज भारत के कई शहरों में तमाम प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। BJP और केंद्रीय मंत्रियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी 25 साल की सार्वजनिक सेवा के लिए आशीर्वाद देने के लिए दीया जलाने का आह्वान किया है। BJP, आज से लेकर 17 अक्टूबर तक बीजेपी ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत कर रही है। जन्मदिवस के मौके पर PM मोदी को देश-दुनिया के तमाम नेताओं और सेलिब्रिटीज ने बधाई दी।

    छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट! कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार, जानें मौसम विभाग का अपडेट

    PM मोदी राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें- राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।’

    राहुल गांधी ने की PM की लंबी उम्र की कामना

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, ‘पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’

    खड़गे ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की

    वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।’

    अखिलेश यादव ने भी PM मोदी को दी बधाई

    इसके अलावा, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं!’

    पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा- अमित शाह

    इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।’

    CG B.Ed Admission 2026: बीएड-डीएलएड की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक मिलेगा एडमिशन का मौका

    PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा भारत- राजनाथ सिंह

    वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रगति की है। आज नागरिकों का जीवन अधिक सुगम हुआ है, अवसरों का विस्तार हुआ है और प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी ने सुशासन और जनसेवा को देश की विकास यात्रा के केंद्र में रखते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना और विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की महादेव से कामना करता हूं।’

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    4. Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट! कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार, जानें मौसम विभाग का अपडेट
    Next Article राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Related Posts

    भारत

    राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    भारत

    सिर्फ एक कमांड और ट्रेन टिकट बुक! IRCTC पर AI ने किया पूरा काम, जानें GPT-6 Astra का कमाल

    भारत

    UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

    Latest Posts

    CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

    CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले गए CMHO, आदेश जारी

    राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    PM मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, राहुल गांधी, अखिलेश और खड़गे ने दी शुभकामनाएं

    छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट! कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार, जानें मौसम विभाग का अपडेट

    CG B.Ed Admission 2026: बीएड-डीएलएड की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक मिलेगा एडमिशन का मौका

    हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही संभल जाएं! ये 10 मिनट बचा सकते हैं किसी की जान

    Ex-Servicemen Recruitment: छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली! सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति, आदेश जारी

    Bigg Boss 20: बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी! बिग बॉस 20 में कनिका से बातचीत के दौरान छलका दर्द

    RRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.