Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में शराब खरीदने के नियम बदले! दुकानों में कैश पेमेंट बंद, अब ऑनलाइन देना होगा पैसा

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! 13-14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

    रायपुर में देर रात टला बड़ा हादसा! तेज आवाज में डीजे बजते ही सदर बाजार की जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा; नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » हानिया आमिर के रैप डेब्यू में राखी सावंत ने लूटी लाइमलाइट, फैंस बोले- ‘लॉर्ड राखी सावंत’
    मनोरंजन

    हानिया आमिर के रैप डेब्यू में राखी सावंत ने लूटी लाइमलाइट, फैंस बोले- ‘लॉर्ड राखी सावंत’

    News Lead 18By News Lead 18September 12, 2026Updated:September 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अब एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। हानिया ने अपना पहला गाना ‘पैबलो’ रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने रैप भी किया है। हालांकि गाने की रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हानिया से ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की हो रही है। गाने के अंत में राखी की मौजूदगी ने इस रिलीज को एक अनोखा क्रॉस-बॉर्डर कोलैबोरेशन बना दिया है। माना जा रहा है कि हानिया के इस रैप डेब्यू से राखी सावंत लाइमलाइट चुरा ली है। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि राखी अब लॉर्ड राखी बन चुकी हैं।

    CG Crime News: कार की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, गले से सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    हानिया ने खुद लिखा और कंपोज किया गाना

    ‘पैबलो’ को 10 सितंबर, गुरुवार को रिलीज किया गया। यह हानिया आमिर का बतौर रैपर पहला गाना है। खास बात यह है कि उन्होंने इस ट्रैक को सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं दी, बल्कि इसके बोल लिखने और कंपोज करने में भी खुद भूमिका निभाई है। म्यूजिक वीडियो में हानिया गाने की धुन पर परफॉर्म करती नजर आती हैं और अपने नए अंदाज से फैंस का ध्यान खींचती हैं। गाने की शुरुआत और ज्यादातर हिस्से में हानिया का अंदाज देखने को मिलता है, लेकिन ट्रैक का अंत आते-आते राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद राखी खुद भी वीडियो में नजर आती हैं। यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

    राखी सावंत ने हानिया को दिया खास मैसेज

    गाने के आउट्रो में राखी सावंत हानिया की तारीफ करती हैं और उन्हें लोगों की आलोचनाओं की चिंता न करने की सलाह देती हैं। राखी ने अपने खास और बेबाक अंदाज में हानिया को हिम्मत देते हुए कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और उन्हें लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। राखी ने हानिया की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें ‘शेरनी’ भी कहा। उनका पूरा मैसेज हानिया को मोटिवेट करने वाला था, जिसमें उन्होंने आलोचना से प्रभावित न होने और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की बात कही। राखी की यही एनर्जी गाने के अंत को बाकी ट्रैक से बिल्कुल अलग बना देती है।

    फैंस को पसंद आया दोनों का साथ

    ‘पैबलो’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हानिया के म्यूजिकल डेब्यू पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने गाने की तारीफ करते हुए कमेंट सेक्शन में हानिया और राखी दोनों के लिए प्यार जताया। एक यूजर ने गाने को शानदार बताते हुए लिखा कि यह एक ‘बेंजर’ है। वहीं दूसरे ने इसे बेहद दिल छू लेने वाला बताया। एक अन्य यूजर ने राखी की मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘लॉर्ड राखी’ कह दिया। एक फैन ने खास तौर पर लिखा कि उसने गाना सिर्फ राखी के लिए पसंद किया। इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि गाने में राखी की अचानक एंट्री ने दर्शकों को चौंकाने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी किया।

    राखी ने भी शेयर किए फैंस के रिएक्शन

    राखी सावंत ने भी इस खास सहयोग को लेकर अपना उत्साह दिखाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस की ओर से आए कई रिएक्शन को रीपोस्ट किया। इसके अलावा राखी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह किसी इवेंट के लिए तैयार होते हुए हानिया के गाने पर झूमती नजर आईं। राखी का यह अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आया। दोनों कलाकारों का यह साथ इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह एक तरह का क्रॉस-बॉर्डर म्यूजिकल कनेक्शन है, जिसने रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    CG News: स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज

    एक्टिंग के बाद अब म्यूजिक में हानिया की नई शुरुआत

    हानिया आमिर पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उन्होंने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी पहचान बनाई है। अब ‘पैबलो’ के जरिए उन्होंने अपने करियर में एक और क्षेत्र जोड़ा है। बतौर सिंगर और रैपर उनकी यह पहली कोशिश कैसी है, इसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    4. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG teacher recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती! आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी नियुक्ति
    Next Article New School Guidelines: निजी स्कूल खोलना हुआ आसान! सेल्फ सर्टिफिकेशन से मिलेगी मान्यता, नई गाइडलाइन जारी

    Related Posts

    मनोरंजन

    Hanuman Ansh 2: ‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, पार्ट 2 में विराट-अनुष्का की एंट्री पर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

    मनोरंजन

    शेर ने किया किरण राज पर हमला, ट्रेनिंग के दौरान टला बड़ा हादसा; एक्टर ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

    मनोरंजन

    Nora Fatehi: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें! 3 करोड़ के मानहानि केस ने मचाई हलचल, जानें पूरा विवाद

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में शराब खरीदने के नियम बदले! दुकानों में कैश पेमेंट बंद, अब ऑनलाइन देना होगा पैसा

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! 13-14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

    रायपुर में देर रात टला बड़ा हादसा! तेज आवाज में डीजे बजते ही सदर बाजार की जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा; नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बचे

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आज भारी बारिश की चेतावनी; जानें अगले 5 दिनों का हाल

    CG flight News: हवा में विमान का इंजन फेल, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की कराई गई आपात लैंडिंग; 54 यात्री थे सवार

    घंटों काम करने की आदत पड़ सकती है भारी! जानिए कैसे बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा

    CG College Admission: छात्रों के लिए बड़ी राहत! कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगा मौका

    UPSC Recruitment 2026: सरकारी पदों पर सीधी भर्ती का मौका, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

    New School Guidelines: निजी स्कूल खोलना हुआ आसान! सेल्फ सर्टिफिकेशन से मिलेगी मान्यता, नई गाइडलाइन जारी

    हानिया आमिर के रैप डेब्यू में राखी सावंत ने लूटी लाइमलाइट, फैंस बोले- ‘लॉर्ड राखी सावंत’

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.