Close Menu
    What's Hot

    लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट का Go-Around, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग, राहुल गांधी भी थे सवार

    छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

    छत्तीसगढ़ में उमस से लोग परेशान, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार; 12 से भारी बारिश के आसार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » जिम में वर्कआउट करते वक्त क्यों आता है हार्ट अटैक? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
    स्वस्थ्य

    जिम में वर्कआउट करते वक्त क्यों आता है हार्ट अटैक? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    News Lead 18By News Lead 18September 9, 2026Updated:September 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जिम जाना और नियमित एक्सरसाइज करना दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन कई बार जिम में एक्सरसाइज करते हुए किसी व्यक्ति के अचानक गिरने या हार्ट अटैक की खबर सामने आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिम में ज्यादा एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक हो सकता है? डॉक्टर के मुताबिक, इसका जवाब सीधा हां या ना नहीं है। व्यायाम अपने आप में हार्ट अटैक का कारण नहीं है। बल्कि नियमित शारीरिक गतिविधि लंबे समय में हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करती हैं। लेकिन जिन लोगों के शरीर में पहले से कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज, दिल की कोई बीमारी या दूसरे जोखिम कारक मौजूद हैं, उनमें अचानक बहुत ज्यादा या बेहद तेज एक्सरसाइज कभी-कभी कार्डियक इवेंट को ट्रिगर कर सकती है।

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    अचानक ज्यादा मेहनत पड़ सकती है भारी

    वर्कआउट के दौरान दिल की धड़कन तेज होती है और शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। अगर किसी व्यक्ति की कोरोनरी आर्टरीज में पहले से प्लाक जमा है और उसे इसकी जानकारी नहीं है, तो बहुत ज्यादा शारीरिक तनाव कुछ परिस्थितियों में प्लाक के टूटने और खून का थक्का बनने का कारण बन सकता है। इससे दिल की नस अचानक बंद हो सकती है और हार्ट अटैक हो सकता है। खास तौर पर ऐसे लोग जो लंबे समय से शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं और अचानक भारी वजन उठाने या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट शुरू कर देते हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

    हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट एक नहीं

    यह अंतर समझना बहुत जरूरी है। हार्ट अटैक में दिल की किसी नस में खून का प्रवाह बाधित हो जाता है, जबकि सडन कार्डियक अरेस्ट में दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधि अचानक बिगड़ जाती है और दिल प्रभावी तरीके से पंप करना बंद कर देता है। हार्ट अटैक के दौरान व्यक्ति आमतौर पर होश में रह सकता है और सीने में दबाव या दर्द, सांस फूलना, पसीना, मितली जैसे लक्षण हो सकते हैं। वहीं कार्डियक अरेस्ट में व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर सकता है और सामान्य रूप से सांस लेना बंद कर सकता है। हालांकि, हार्ट अटैक कभी-कभी कार्डियक अरेस्ट का कारण भी बन सकता है।

    फिट दिखने वाला व्यक्ति को भी हो सकता है खतरा

    सिर्फ शरीर से फिट या मस्कुलर दिखना इस बात की गारंटी नहीं है कि दिल पूरी तरह स्वस्थ है। कम उम्र के लोगों में भी कुछ जन्मजात या आनुवंशिक दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें बहुत अधिक मेहनत करते हुए गंभीर हृदय संबंधी घटना का खतरा बढ़ सकता है। वहीं उम्र बढ़ने के साथ हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा, फिजिकली एक्टिव न रहने और परिवार में कम उम्र में हार्ट की बीमारियों का इतिहास खतरे का कारण बन सकता है।

    जिम में इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

    वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द या असहजता को केवल थकान समझकर एक्सरसाइज जारी रखना खतरनाक हो सकता है। खासकर अगर इसके साथ-

    • सीने में दबाव, भारीपन या जकड़न हो
    • दर्द हाथ, कंधे, जबड़े, पीठ या गर्दन तक जाए
    • अचानक सांस फूलने लगे
    • चक्कर आए या बेहोशी महसूस हो
    • ठंडा पसीना आए
    • मितली या उल्टी हो
    • दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज या अनियमित लगे

    तो तुरंत एक्सरसाइज रोकें और डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करके थोड़ा और एक्सरसाइज कर लेते हैं वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए।

    क्या जिम जाने से पहले हर व्यक्ति को हार्ट टेस्ट कराना चाहिए?

    जरूरी नहीं। स्वस्थ व्यक्ति जिसे कोई लक्षण नहीं है और दिल की बीमारी का कोई बड़ा खतरा नहीं है, उसे केवल जिम शुरू करने के लिए हर तरह की जांच कराने की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर किसी को पहले से हार्ट की बामारी है, परिवार में कम उम्र में हार्ट अटैक का इतिहास रहा है, एक्सरसाइज के दौरान सीने में दर्द या असामान्य सांस फूलना होता है, बार-बार चक्कर या बेहोशी आती है या कई कार्डियोवैस्कुलर रिस्क फैक्टर मौजूद हैं, तो वर्कआउट की शुरुआत से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    जिम से डरने की नहीं, समझदारी से एक्सरसाइज करने की जरूरत

    सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति को जिम में अचानक गिरते देखकर यह मान लेना कि “जिम करने से हार्ट अटैक होता है” सही नहीं है। ज्यादातर लोगों के लिए नियमित एक्सरसाइज दिल की सुरक्षा करती है। समस्या तब हो सकती है जब कोई व्यक्ति अपनी क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति को समझे बिना अचानक बहुत ज्यादा वजन उठाने या हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने लगे।

    इसलिए एक्सरसाइज बंद करने की नहीं, सही तरीके से करने की जरूरत है। धीरे-धीरे शुरुआत करें, शरीर की क्षमता के अनुसार इंटेंसिटी बढ़ाएं, वार्म-अप करें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। दिल को मजबूत बनाने के लिए जिम जाएं, लेकिन अपने दिल के संकेतों को नजरअंदाज करके नहीं।

    Related posts:

    1. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    2. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    3. क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    4. Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePrivate School New Guideline: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले, 2026-27 से लागू होगी नई गाइडलाइन
    Next Article Chhattisgarh Food Safety: छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘ईट राइट’ टैग, मरीजों को मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन 

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    स्वस्थ्य

    Late Night Junk Food खाने की आदत पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने बताए सेहत पर होने वाले नुकसान

    स्वस्थ्य

    Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर

    Latest Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट का Go-Around, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग, राहुल गांधी भी थे सवार

    छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

    छत्तीसगढ़ में उमस से लोग परेशान, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार; 12 से भारी बारिश के आसार

    नगर निगम जोन क्रमांक-8 में व्याप्त समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन

    Chhattisgarh Food Safety: छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘ईट राइट’ टैग, मरीजों को मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन 

    जिम में वर्कआउट करते वक्त क्यों आता है हार्ट अटैक? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    Private School New Guideline: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले, 2026-27 से लागू होगी नई गाइडलाइन

    ये खास शर्ट पहनते ही बन जाएंगे ‘मिस्टर इंडिया’! कैमरा सामने होने पर भी नहीं कर पाएगा पहचान

    Chhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 9 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, फ्री कोचिंग का भी लाभ 

    Nora Fatehi: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें! 3 करोड़ के मानहानि केस ने मचाई हलचल, जानें पूरा विवाद

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.