Close Menu
    What's Hot

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय
    स्वस्थ्य

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    News Lead 18By News Lead 18September 8, 2026Updated:September 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    इन दिनों आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों के काटने के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. कई बार लोग कुत्ते के काटने या उसके हल्के से खरोंचने या चाटने को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी जान पर भारी पड़ सकता है. कुत्ते का काटना कई वजहों से खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे शरीर में खतरनाक संक्रमण (Infection) फैलने और जानलेवा बीमारियां होने का खतरा रहता है. अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो कुत्ता काटने से सेप्सिस (Sepsis), मैनिंजाइटिस (Meningitis) और सबसे खतरनाक रेबीज (Rabies) जैसी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    ​रेबीज क्या है और यह क्यों इतना खतरनाक है?

    ​रेबीज एक खतरनाक वायरल बीमारी है जो रेबीज वायरस की वजह से होती है. यह बीमारी किसी संक्रमित जानवर के काटने या खरोंचने से उसके लार (Saliva) के जरिए फैलती है. एक बार शरीर में यह वायरस घुस जाए, तो यह नर्वस सिस्टम के रास्ते दिमाग की तरफ बढ़ता है. ​शुरुआत में इसके लक्षण बहुत आम लग सकते हैं, जैसे- बुखार, सिरदर्द, घबराहट, भ्रम या शरीर में अजीब हलचल. लेकिन जैसे ही यह वायरस दिमाग तक पहुंच जाता है, इसके लक्षण साफ दिखने लगते हैं और यह बीमारी जानलेवा बन जाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) (WHO) की यह रिपोर्ट रेबीज के फैलने के तरीकों, दुनिया भर में इसके आंकड़ों और समय पर पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) यानी वैक्सीन लगवाने के महत्व के बारे में वैज्ञानिक जानकारी देती है.

    वैक्सीन कब और कैसे लगवानी चाहिए?

    ​सबसे बड़ा भ्रम यह होता है कि लोग सोचते हैं कि जब लक्षण दिखेंगे तब डॉक्टर के पास जाएंगे या कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं. लेकिन यह सोच जानलेवा साबित हो सकती है. एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) तभी तक असर करती है जब तक वायरस दिमाग तक नहीं पहुंचा है और वह इनक्यूबेशन पीरियड में है. लक्षण दिखने के बाद वैक्सीन का कोई फायदा नहीं होता.

    ​एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV)- यह वैक्सीन कुल 5 डोज में दी जाती है. इसका शेड्यूल होता है डे 0 (जिस दिन काटा हो), डे 3, डे 7, डे 14 और डे 28. जितनी जल्दी आप पहली खुराक लेंगे, वायरस को रोकने के चांस उतने ही ज्यादा होंगे.

    ​दूसरी जरूरी मेडिकल मदद-​

    • रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (RIG)- अगर घाव गहरा है, खून बह रहा है या कुत्ते ने कटी हुई पर चाट लिया है, तो डॉक्टर घाव के आसपास यह इंजेक्शन लगाते हैं. यह वैक्सीन के असर करने से पहले तुरंत सुरक्षा देता है.
    • ​टिटनेस का इंजेक्शन- अगर आपका पिछला टिटनेस का टीका 5 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है, तो इसका बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है.
    • ​एंटीबायोटिक्स- डॉक्टर बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण (जैसे सेल्युलाइटिस) को रोकने के लिए आमतौर पर एमोक्सिसिलिन-क्लावुलैनेट जैसी दवाइयां देते हैं.

    ​कुत्ता काटने पर तुरंत किए जाने वाले घरेलू उपचार- 

    1. ​बहते पानी और साबुन से घाव धोएं- यह सबसे जरूरी कदम है. नल के बहते पानी और साबुन से कम से कम 5 से 10 मिनट तक घाव को अच्छी तरह साफ करें. ध्यान रहे, घाव को जोर-जोर से रगड़ना नहीं है. ऐसा करने से वायरस का एक बड़ा हिस्सा पानी के साथ बह जाता है और वहीं खत्म हो जाता है.
    2. ​एंटीसेप्टिक लगाएं- घाव को अच्छी तरह सुखाने के बाद उस पर पोविडोइन-आयोडीन या कोई एंटीवायरल ऑइंटमेंट लगाएं ताकि बचे-कुचे वायरस भी मर जाएं.
    3. ​खून को कंट्रोल करें– अगर खून बह रहा है, तो साफ कपड़े या पट्टी से हल्के हाथ से दबाकर रखें. अगर कुछ मिनटों के बाद भी खून बहना बंद न हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
    4. ​फौरन डॉक्टर के पास जाएं- बिना एक पल गंवाए किसी नजदीकी क्लिनिक या अस्पताल जाएं. डॉक्टर हालात देखकर आपको एंटी-रेबीज वैक्सीन और जरूरत पड़ने पर RIG की पहली डोज तुरंत लगाएंगे.

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    ​इन बातों का हमेशा रखें ध्यान-

    • ​खुद भी शांत रहें और दूसरों को भी पैनिक न दें.
    • ​डॉक्टर के बताए गए पूरे इलाज के शेड्यूल को पूरा करें, बीच में वैक्सीन लेना बंद बिल्कुल न करें.
    • ​घाव को कभी भी अपने नंगे हाथों से न छुएं.
    • ​वैक्सीन की पहली डोज लेने में कभी भी देरी न करें.
    • ​घाव पर लगातार नजर रखें. अगर वहां ज्यादा लाली, सूजन या पस जैसी कोई भी दिक्कत दिखे, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें.

    Related posts:

    1. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    2. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    3. क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    4. Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी
    Next Article Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    Late Night Junk Food खाने की आदत पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने बताए सेहत पर होने वाले नुकसान

    स्वस्थ्य

    Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर

    स्वस्थ्य

    Seasonal Illness Symptoms : बदलते मौसम में इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी

    Latest Posts

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    CG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

    ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

    Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.