Close Menu
    What's Hot

    दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

    Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

    Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG School Exam 2026: कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल
    Raipur

    CG School Exam 2026: कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

    News Lead 18By News Lead 18September 2, 2026Updated:September 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर :  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पहली से 12वीं तक होने वाली तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। संचालनालय की ओर से जारी आदेश में परीक्षा की तारीखों के साथ कक्षावार विषयों की जानकारी भी दी गई है।

    Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 

    संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए दिशा-निर्देशों में परीक्षा समिति के गठन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जो निर्देश दिए गए थे, वे यथावत रहेंगे। संशोधित समय-सारणी के अनुसार ही स्कूलों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

    21 सितंबर से शुरू होगी तिमाही परीक्षा

    कक्षा पहली से 8वीं तक की तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। पहले दिन हिन्दी, 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कक्षा 3री से 5वीं तक 24 सितंबर को पर्यावरण विषय की परीक्षा होगी।

    कक्षा 6वीं से 8वीं तक 23 सितंबर को  विज्ञान, 24 सितंबर को अंग्रेजी, 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान और 26 सितंबर को संस्कृत की परीक्षा निर्धारित की गई है। कक्षा पहली और दूसरी के लिए 24 सितंबर के बाद की विषयवार परीक्षा नहीं रखी गई है, जबकि कक्षा तीसरी से 5वीं तक की परीक्षाएं 24 सितंबर तक होंगी।

    परीक्षा का समय

    प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं यानी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा के लिए समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

    कक्षा 9वीं से 12वीं तक का शेड्यूल

    कक्षा 9वीं और 10वीं की तिमाही परीक्षा भी 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। कक्षा 9वीं में क्रमशः हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाओं की परीक्षाएं होंगी।

    कक्षा 10वीं में पहले दिन गणित, दूसरे दिन हिन्दी, तीसरे दिन अंग्रेजी, चौथे दिन सामाजिक विज्ञान, पांचवें दिन संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं और छठे दिन विज्ञान की परीक्षा होगी।

    कक्षा 11वीं और 12वीं में अलग-अलग संकाय एवं विषयों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिक शास्त्र, भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र सहित अन्य विषय शामिल हैं।

    खगोलशास्त्र

    व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी निर्धारित

    कक्षा 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी समय-सारणी में शामिल की गई है। इनमें आईटी, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सहित अन्य व्यावसायिक विषय शामिल हैं।

    कक्षा 9वीं और 10वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 28 सितंबर 2026 को होगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

    अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर से

    जारी संशोधित समय-सारणी के मुताबिक कक्षा पहली से 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। पहले दिन हिन्दी और 2 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी। 3 दिसंबर को कक्षा पहली से 5वीं तक अंग्रेजी तथा कक्षा 6वीं से 8वीं तक विज्ञान की परीक्षा होगी।

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    इसके बाद 4 दिसंबर को कक्षा तीसरी से 5वीं में पर्यावरण और कक्षा 6वीं से 8वीं में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 5 दिसंबर को कक्षा 6वीं से 8वीं में सामाजिक विज्ञान और 7 दिसंबर को संस्कृत की परीक्षा होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी और विषयवार परीक्षा 11 दिसंबर तक चलेगी।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleवीकेंड की ये आदतें बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा! रिलैक्स के नाम पर सेहत से न करें खिलवाड़; डॉक्टर ने किया अलर्ट
    Next Article Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

    Related Posts

    durg

    दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

    Bilaspur

    Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Latest Posts

    दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

    Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

    Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

    छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Dussehra 2026: नई शुरुआत से लेकर शस्त्र पूजा तक, विजयादशमी पर कौन-से काम करना माना जाता है शुभ?

    सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

    SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

    न दशहरे पर रावण जलता है, न होली पर होलिका! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी मान्यता जानकर रह जाएंगे हैरान

    Smart TV Privacy Tips: क्या स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? प्राइवेसी के लिए तुरंत बंद करें ये फीचर्स

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.