Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच
    Raipur

    रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

    News Lead 18By News Lead 18August 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Chhattisgarh News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को शहर में चल रहे स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस की कुल 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ बड़े स्तर पर सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान 30 स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश देकर जांच की गई। औचक निरीक्षण से कई स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर में तरह-तरह की बातें होती रहीं। पुलिस के मुताबिक,जांच के दौरान दो स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसमें थाना डीडी के तहत  संचालित एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल के थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

    Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 

    पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में कई बिंदुओं पर जांच की। ग्राहकों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच की गई। इसके अलावा सेंटर संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले गये। पुलिस ने कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी छानबीन की। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में चल रहे स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी। आगे भी जांच पड़ताल की जायेगी।  जांच के दौरान यदि किसी सेंटर में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट का यह अभियान स्पा सेंटरों की गतिविधियों, दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिहाज से कारगर माना जा रहा है।

    Nepal Flash Flood Updates: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी

    शहर के स्पा सेंटरों की सघन जांच के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में की गई। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा ने किया।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 
    Next Article Bilaspur Khaparganj Violence: दो समुदायों के विवाद से खपरगंज में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका; 16 संदिग्ध हिरासत में

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    durg

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Latest Posts

    IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.