Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश
    Bilaspur

    बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश

    News Lead 18By News Lead 18August 28, 2026Updated:August 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में घोंघा नदी के एनीकट को पार करते समय तीन स्कूली बच्चों की तेज बहाव में बहने से मौत के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। दर्दनाक हादसे के बाद जिला शिक्षा विभाग ने बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उफनती नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले रास्तों से जुड़े स्कूलों में तत्काल अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्कूल लगने के बाद अचानक तेज बारिश शुरू होने की स्थिति में भी बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश और जलभराव के बीच बच्चों को जोखिम वाले रास्तों से अकेले घर भेजने की अनुमति नहीं होगी।

    ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

    स्कूल से घर लौटते समय हादसा

    तखतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत समडील के रहने वाले तीन बच्चे अनमोल, स्तुति और शिक्षा जायसवाल शनिवार को नवापारा स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर जाने के रास्ते में उन्हें नदी का एनीकट पार करना था। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बच्चे बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए। इस घटना ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया। हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने मानसून के दौरान स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी संस्था प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    अभिभावक के साथ ही घर जाएंगे बच्चे

    शिक्षा विभाग के आपातकालीन निर्देशों के अनुसार, जिन स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्तों में भारी जलभराव है या जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहां तत्काल अवकाश घोषित किया जा सकेगा। वहीं, अगर बच्चे स्कूल पहुंच चुके हैं और इसके बाद अचानक तेज बारिश या जलभराव की स्थिति बनती है, तो शिक्षकों को बच्चों की विशेष निगरानी करनी होगी। किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को अकेले या खतरनाक रास्तों से पैदल घर नहीं भेजा जाएगा।बच्चों को तब तक स्कूल परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा, जब तक उनके अभिभावक स्वयं स्कूल पहुंचकर उन्हें अपने साथ घर नहीं ले जाते। विभाग का उद्देश्य बारिश के दौरान बच्चों को नदी, नाले, रपट और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से रोकना है।

    नदी-नालों वाले रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित

    जारी दिशा-निर्देशों में सभी शाला प्रमुखों को अपने क्षेत्र में आने वाले नदी-नालों, रपटों और जलमग्न रास्तों की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। ऐसे स्थानों से विद्यार्थियों की आवाजाही पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश या मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राचार्य और प्रधान पाठक अपने स्तर पर भी तत्काल निर्णय ले सकेंगे। विभाग ने उन्हें आवश्यकता पड़ने पर स्कूल में अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया है, ताकि किसी अप्रिय घटना का इंतजार न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बारिश के मौसम में बच्चों को अकेले नदी, नाले, तालाब या अन्य जलस्रोतों की ओर न जाने दें। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखने और जोखिम वाले रास्तों से दूर रखने की सलाह दी गई है।

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कौशिक ने कहा कि तेज बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को पहले ही सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने को कहा है। बारिश के दौरान स्कूल परिसर और बच्चों की आवाजाही पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. CG NEWS: पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, युवक को दी जान से मारने की धमकी
    3. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleMeta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद
    Next Article CG Electricity eKYC: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर… 1 सितंबर से eKYC शुरू, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें अपडेट

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    durg

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Latest Posts

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Chhattisgarh News: 2029 तक नशे का नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, PHQ में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.