Close Menu
    What's Hot

    CG Electricity eKYC: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर… 1 सितंबर से eKYC शुरू, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें अपडेट

    बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश

    Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद
    भारत

    Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद

    News Lead 18By News Lead 18August 28, 2026Updated:August 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Meta’s $18 Billion Teen Safety Deal: Meta ने Facebook और Instagram में कई बदलाव करने पर सहमति जता दी है. इसके अलावा कंपनी को 18 बिलियन डॉलर (लगभग 17,18,44,29,00,000 रुपये) भी देना होगा. ये रकम कंपनी अमेरिकी राज्यों को देगी. कंपनी पर आरोप था कि उसके प्लेटफॉर्म इस तरह डिजाइन किए गए थे कि टीनएजर्स यूजर्स ज्यादा समय तक उनसे जुड़े रहें और बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.

    Kriti Sanon Controversy: रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं कृति सेनन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं

    इस समझौते के बाद टीनएजर्स यानी किशोर के लिए Facebook और Instagram इस्तेमाल करने के नियमों में बड़े बदलाव होंगे. अब टीनएजर्स के अकाउंट पर डिफॉल्ट तौर पर डेली दो घंटे की लिमिट होगी. इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अकाउंट अपने आप लॉक रहेगा. समझौते के तहत Meta की चाइल्ड सेफ्टी व्यवस्था पर 10 साल तक स्वतंत्र निगरानी भी की जाएगी.

    क्या है Meta का समझौता?

    Meta ने अमेरिकी राज्यों के साथ समझौतों पर सहमति जताई है. ये मामला उन आरोपों से जुड़ा था जिनमें कहा गया था कि Meta ने जानबूझकर अपने प्लेटफॉर्म को इस तरह बनाया कि युवा यूजर्स ज्यादा समय तक जुड़े रहें. इसके अलावा कंपनी पर ये भी आरोप है कि बच्चों की सेफ्टी को लेकर कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए. साथ ही कंपनी ने 13 साल से कम उम्र के यूजर्स का डेटा गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा किया. इस मामले में 29 अमेरिकी राज्य शामिल हैं. हालांकि, टेक्सास ने अलग समझौता किया है. एक फेडरल जज ने समझौते को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि Meta ने किसी तरह की गलती या गैरकानूनी काम करने की बात स्वीकार की है.

    अब क्या बदलेगा?

    समझौते का सबसे अहम हिस्सा टीएनजर्स के अकाउंट पर लगने वाली नई लिमिटेशन हैं. समझौते के तहत टीनएजर्स को स्थानीय समय के अनुसार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Facebook और Instagram इस्तेमाल करने से अपने आप रोक दिया जाएगा. उनके अकाउंट पर Meta के ऐप्स में कुल मिलाकर रोजाना दो घंटे इस्तेमाल की सीमा होगी. हालांकि, मैसेजिंग और लंबे वीडियो देखना इस दो घंटे की सीमा में शामिल नहीं होगा. आपको बता दें कि ये नियम समझौते में शामिल अमेरिकी राज्यों के टीनएजर्स पर लागू होंगे. यानी भारत या दूसरे देशों में इसको लागू नहीं किया जाएगा.

    काफी अहम है ये समझौता

    ये समझौता सिर्फ Meta की तरफ से किए जाने वाले बड़े पेमेंट तक लिमिटेड नहीं है. कंपनी को टीनएजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म के काम करने के तरीके में भी बड़े बदलाव करने होंगे. ये कदम बच्चों और टीनएजर्स पर सोशल मीडिया के असर को लेकर कई वर्षों से चल रही आलोचना के बाद आया है. एक इंडीपेंडेंट ऑडिटर 10 साल तक Meta के नियमों का पालन करने की निगरानी करेगा और इसका खर्च कंपनी को ही उठाना होगा.

    समझौते के तहत पेमेंट 10 साल में 10 सालाना किस्तों में किया जाएगा. कैलिफोर्निया को करीब 1.5 अरब डॉलर से 2.1 अरब डॉलर तक मिल सकते हैं, जबकि न्यू यार्क को 1.13 अरब डॉलर तक मिल सकते हैं.

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    Meta के सामने अभी भी कई कानूनी मामले

    ये समझौता Meta की कानूनी मुश्किलों का पूरी तरह खत्म नहीं करेगा. कंपनी को अब भी कई मामलों मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिकी राज्यों का ये मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था क्योंकि अगर मामला ट्रायल में Meta के खिलाफ जाता तो कंपनी पर 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की संभावित पेनल्टी का खतरा हो सकता था

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIndia Post GDS भर्ती 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
    Next Article बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश

    Related Posts

    देश - विदेश

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    खेल जगत

    IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

    देश - विदेश

    YouTube के लिए बढ़ी टेंशन! Bilibili दे सकता है 1000 Views पर ₹60, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

    Latest Posts

    CG Electricity eKYC: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर… 1 सितंबर से eKYC शुरू, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें अपडेट

    बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश

    Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद

    India Post GDS भर्ती 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    H1N1 Swine Flu Prevention: फेस्टिव सीजन में H1N1 से कैसे रहें सुरक्षित? डॉक्टर ने बताए बचाव के 4 जरूरी तरीके

    सितंबर में नहीं, बदली विजय देवरकोंडा-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट, यामी की फिल्म से होगी टक्कर

    CG Forest Guard Recruitment: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    Swine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.