Close Menu
    What's Hot

    Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

    CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

    CG Ration Rice Scheme: सितंबर में मिलेगा दो महीने का चावल, APL कार्डधारकों को नहीं मिलेगा लाभ; जानें वजह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला
    स्वस्थ्य

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

    News Lead 18By News Lead 18August 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली:लंदन में यदि आप फैंटा की एक कैन खरीदते हैं तो उसमें 63 कैलोरी होती है. अब यदि वही ब्रांड भारत में खरीदेंगे तो शुगर की मात्रा उसके मुकाबले तीन गुना अधिक रहती है. यही नहीं इसमें आर्टिफिशियल डाई यानी कलर भी होता है. यूरोप में खाद्य उत्पादों में इसे शामिल करने पर हेल्थ वॉर्निंग भी छापनी होती है. वहीं भारत में कैन के पिछले हिस्से में छोटी सी डिटेल छापी जाती है. दुनिया की कई बड़ी कंपनियां ऐसे ही भारत में अपने उत्पाद बेचती रही हैं, जबकि भारत सरकार लगातार यह कहती रही है कि यह प्रोडक्ट में कौन से तत्व शामिल हैं, उसकी जानकारी फ्रंट पर ही छापी जाए.

    CG Job Vacancy: 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 174 पदों पर निकली भर्ती

    भारत में फैंटा बनाने वाली कोका-कोला जैसी बड़ी कंज्यूमर कंपनियां फायदे में दिख रही हैं. भारत के फूड-सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI ने अगस्त में कहा था कि उसने फूड पैकेट्स में सामने ही रंगीन चेतावनी दिखाने की कोशिश छोड़ दी है. रॉयटर्स के मुताबिक उसने कहा कि ऐसे चेतावनी लेबल इस बात को ध्यान में नहीं रखते कि भारतीय खाने का स्वाद पश्चिमी खाने की तुलना में ज़्यादा तेज़ होता है. इसके बजाय उसने कंपनियों को चीनी, फैट और नमक की मात्रा बताने वाली ब्लैक-एंड-व्हाइट टेबल दिखाने का सुझाव दिया है. अब इस मामले में एक पब्लिक हेल्थ एक्टिविस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर विचार हो रहा है.

    इसके अनुसार ऐसे आइटम्स के चलते भारत के 45 करोड़ लोगों की सेहत दांव पर है. लैंसेट जर्नल में छपी एक स्टडी के अनुसार भारत में 2050 तक ये लोग मोटापे या ज़्यादा वज़न की समस्या से जूझ सकते हैं. जानकारों का कहना है कि लेबलिंग में ज़्यादा पारदर्शिता रखने से खाने की आदतें बेहतर हो सकती हैं. उनकी सलाह पर लगभग 20 देशों ने पैकेज्ड फूड के सामने ‘इंटरप्रिटेटिव लेबल’ लगाए हैं. इनमें ज़्यादा चीनी की मात्रा को लाल रंग से और कम फैट की मात्रा को हरे रंग से दिखाना शामिल है. मार्च में FSSAI की एक मीटिंग इंडस्ट्री के लोगों से हुई थी. इसमें FSSAI ने कहा था कि जो लेबल लगाए जा रहे हैं, वे भ्रामक हैं और अप्रभावी हैं. इस पर कंपनियों का कहना था कि हम अनुपात क्या है, यह बताने पर फोकस कर रहे हैं.

    कोका कोला इंडिया की एग्जीक्यूटिव मिली भट्टाचार्य ने कहा कि यह बहुत साधारण सी बात है कि जो उपभोक्ता यह नहीं पढ़ सकता कि उत्पाद में क्या-क्या तत्व मिले हैं, वह आइकॉन से समझ जाएगा कि उसकी डाइट कितनी हेल्दी है. मिली भट्टाचार्य का कहना है कि वॉर्निंग लेबल्स की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में डॉक्टर अच्छा काम कर रहे हैं. वह लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें कौन सा फूल अवॉइड करना चाहिए. हालांकि कोका कोला जैसी कंपनियों ने करीब दो दर्जन यूरोपीय देशों में ट्रैफिक लाइट के स्टाइल में लेबल लगाए हैं. इनमें यह स्पष्ट दर्शाया गया है कि संबंधित उत्पाद कैसा है. इस पूरी कवायद का विरोध करने वाली कंपनियों की लीडर नेस्ले ने ब्रिटेन में विश्लेषणात्मक लेबल्स का इस्तेमाल किया है. लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. यहां तक कि कई फूड कंपनियों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ लीगल शिकायतें भी दर्ज कराई हैं, जिन्होंने इनकी मार्केटिंग पर सवाल उठाए थे. फिलहाल FSSAI ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है.

    CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

    भारत में पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स का मार्केट करीब 100 अरब डॉलर का है. इसमें फैट, शुगर और नमक का अनुपात हाई रहता है. इसी को लेकर यह सवाल है कि आखिर उत्पादों पर स्पष्ट क्यों नहीं लिखा जाए कि उनमें फैट और शुगर हाई है. भारतीय रेगुलेटर्स ने 2017 के बाद कई बार ऐसे प्रस्ताव दिए हैं, जिनमें कहा गया है कि कलर-कोड वार्निंग होनी चाहिए. इसके अलावा स्टार रेटिंग भी रहे, जिसमें प्रोडक्ट की न्यूट्रिशनल वैल्यू की जानकारी दी जाए. इसके अलावा यह भी जानकारी दी जाए कि उसमें कौन-कौन से तत्व हैं और उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है.

    Related posts:

    1. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    2. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    3. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    4. क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleKriti Sanon Controversy: रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं कृति सेनन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं
    Next Article CG Education News: शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की होगी जांच, स्कूलों को मिलेगा लाल-हरा फीडबैक, दुर्ग समेत 5 जिलों में निरीक्षण

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

    स्वस्थ्य

    H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

    स्वस्थ्य

    CG में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Latest Posts

    Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

    CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

    CG Ration Rice Scheme: सितंबर में मिलेगा दो महीने का चावल, APL कार्डधारकों को नहीं मिलेगा लाभ; जानें वजह

    रायपुर एयरपोर्ट समेत देश के 11 हवाई अड्डे होंगे निजी कंपनियों के हाथों में! PPP मॉडल पर 50 साल की लीज की तैयारी

    BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर और क्या होगा खास

    CG Education News: शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की होगी जांच, स्कूलों को मिलेगा लाल-हरा फीडबैक, दुर्ग समेत 5 जिलों में निरीक्षण

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

    Kriti Sanon Controversy: रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं कृति सेनन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं

    छत्तीसगढ़ के SC-ST-OBC छात्रों को बड़ी राहत, हॉस्टल नहीं मिला तो हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद; जानें पूरी डिटेल

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.