Close Menu
    What's Hot

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान
    स्वस्थ्य

    Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

    News Lead 18By News Lead 18August 25, 2026Updated:August 25, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Snake Bite: बारिश और मानसून का मौसम आते ही खेतों, बगीचों, झाड़ियों और यहां तक कि घरों के अंदर भी सांप निकलने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं. इस मौसम में अक्सर सर्पदंश यानी सांप काटने के दर्दनाक मामले सामने आते हैं. कई बार लोग घबराहट में या झाड़-फूंक के चक्कर में मरीज को अस्पताल ले जाने में देरी कर देते हैं, जिससे जान पर बन आती है. बारिश और मानसून में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे Snake Bite यानी सर्पदंश के मामले भी सामने आते हैं. उत्तर प्रदेश NHM की नई एडवाइजरी के अनुसार सांप काटने के बाद पहला 1 घंटा सबसे अहम होता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि सांप काटने पर क्या करें, कौन से लक्षण दिखते हैं और किन गलतियों से बचना चाहिए. इसी खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने आम लोगों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है. साफ कहा गया है कि सांप के काटने पर शुरुआती 1 घंटा सबसे क्रिटिकल यानी ‘गोल्डन ऑवर’ होता है. अगर इसी समय मरीज को सही इलाज मिल जाए तो जान बचना लगभग तय है.

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    सांप काटने के लक्षण कैसे पहचानें?

    जब भी किसी को सांप काटता है, तो शरीर पर तुरंत कुछ खास असर दिखने लगते हैं:

    • डंक वाली जगह पर दो छोटे गोल छेद के निशान दिखना.
    • घाव से खून का बहना या हल्का पानी जैसा रिसना.
    • काटे गए हिस्से पर बहुत तेज दर्द, भारी सूजन और जलन होना.
    • मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ या घबराहट होना.
    • त्वचा का रंग नीला, काला या फीका पड़ने लगना.
    • आवाज में भारीपन, लड़खड़ाहट या बेहोशी छाने लगना.

    सांप काटने पर तुरंत क्या करें?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सांप काटने के तुरंत बाद ये कदम उठाने चाहिए:

    • मरीज को शांत रखें: डरने से दिल की धड़कन तेज होती है और जहर खून में तेजी से फैलता है. उसे भरोसा दिलाएं कि हर सांप जहरीला नहीं होता.
    • टाइट चीजें तुरंत उतारें: डंक वाले हाथ या पैर से अंगूठी, घड़ी, कड़ा, पायल या टाइट कपड़े तुरंत निकाल दें, क्योंकि सूजन तेजी से बढ़ती है.
    • मरीज का हिलना-डुलना बंद कराएं: जिस अंग पर सांप ने काटा है, उसे बिल्कुल स्थिर रखें ताकि जहर न फैले.
    • करवट दिलाकर लिटाएं: अगर मरीज को उल्टी जैसा महसूस हो, तो उसे बाईं करवट (रिकवरी पोजीशन) में लिटाएं ताकि सांस की नली बंद न हो.
    • बिना देरी अस्पताल भागें: मरीज को तुरंत किसी नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं जहां एंटी-वेनम उपलब्ध हो.

    सांप काटने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

    अक्सर देहात और कस्बों में लोग पुरानी गलत धारणाओं में फंस जाते हैं, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ जाती है:

    Hospital Fire: अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

    • झाड़-फूंक या तांत्रिक के चक्कर में एक मिनट भी समय बर्बाद न करें.
    • डंक वाली जगह पर चीरा न लगाएं और न ही मुंह से जहर चूसने की कोशिश करें.
    • घाव पर कोई देसी जड़ी-बूटी, गोबर या मिट्टी जैसी चीजें न बांधें.
    • रस्सी या कपड़े को बहुत ज्यादा कसकर न बांधें, इससे खून का दौरा पूरी तरह रुक सकता है और अंग काटना पड़ सकता है.

    डब्ल्यूएचओ के मुताबिक सांप के जहर का एकमात्र पक्का इलाज एंटीवेनम इंजेक्शन ही है. सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह मुफ्त मिलता है. इसलिए अफवाहों से बचें और लक्षण दिखते ही तुरंत डाक्टर की मदद लें.

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    3. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    4. क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई
    Next Article Chhattisgarh News: 6वीं से 12वीं तक बच्चे पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ, 100 कलाविद तैयार करेंगे 100 पाठ

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    स्वस्थ्य

    WHO की नई गाइडलाइंस ने बढ़ाई चिंता: 5 से 9 साल के 7 करोड़ बच्चे ओवरवेट, पेरेंट्स के लिए जारी की चेतावनी

    स्वस्थ्य

    Hospital Treatment Cost: अब इलाज के खर्च को लेकर नहीं होगी उलझन! अस्पतालों को पहले ही बतानी होगी पूरी फीस, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

    Latest Posts

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Chhattisgarh News: 2029 तक नशे का नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, PHQ में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

    Vijay Varma Viral Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया को परफॉर्म करते देख एक्साइटेड हुए विजय वर्मा, मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा मोमेंट

    रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

    Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.