Close Menu
    What's Hot

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
    Raipur

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    News Lead 18By News Lead 18August 24, 2026Updated:August 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड को ऐसी अनधिकृत वेबसाइटों और माध्यमों की जानकारी मिली है, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर फर्जी बुकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। ऐसे माध्यमों के जरिए पर्यटकों से ऑनलाइन भुगतान कराकर ठगी किए जाने की आशंका है।

    IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

    छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट का करें उपयोग

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पर्यटक पर्यटन स्थलों, आवासीय सुविधाओं तथा अन्य पर्यटन सेवाओं की बुकिंग के लिए केवल छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट tourism.cgstate.gov.in का ही उपयोग करें। किसी अन्य वेबसाइट, अनधिकृत बुकिंग लिंक, संदिग्ध  मोबाइल नंबर, विज्ञापन अथवा सोशल मीडिया के ऐसे पेज पर भरोसा नहीं करें, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन की बुकिंग उपलब्ध कराने का दावा करते हों।

    भुगतान से पहले वेबसाइट और बुकिंग प्रक्रिया की करें जांच

    बोर्ड के अनुसार, साइबर ठगी करने वाले तत्व छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम, प्रतीक चिन्ह, पर्यटन स्थलों की तस्वीरों और अन्य प्रचार सामग्री का दुरुपयोग कर पर्यटकों को भ्रमित कर सकते हैं। ऐसे तत्व आकर्षक दरों पर कमरे, पर्यटन आवास, भ्रमण पैकेज अथवा अन्य सुविधाओं की बुकिंग का झांसा देकर पर्यटकों से ऑनलाइन भुगतान कराने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले संबंधित वेबसाइट और बुकिंग प्रक्रिया की प्रामाणिकता की जांच करना आवश्यक है।

    पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों से अपील की है कि बुकिंग के लिए केवल अधिकृत पर्यटन प्रक्रिया का पालन करें और भुगतान भी उसी अधिकृत प्रक्रिया के माध्यम से करें। किसी व्यक्ति के निजी खाते, संदिग्ध भुगतान माध्यम अथवा अनजान मोबाइल नंबर पर राशि भेजने से बचें। विशेष रूप से कम कीमत में बुकिंग, तत्काल भुगतान का दबाव या आकर्षक पर्यटन पैकेज का प्रस्ताव मिलने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

    आधिकारिक माध्यम से ही करें बुकिंग

    पर्यटक छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट tourism.cgstate.gov.in के माध्यम से ही बुकिंग करें। पर्यटन संबंधी जानकारी और बुकिंग के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के गढ़ कलेवा, रायपुर स्थित सूचना केंद्र तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्थित सूचना केंद्रों से भी संपर्क किया जा सकता है। इन अधिकृत केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को पर्यटन संबंधी जानकारी के साथ उपलब्धता के अनुसार पर्यटन आवासों की बुकिंग की सुविधा भी प्राप्त की जा सकती है।

    रायपुर से पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 25 अगस्त से कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

    संदेह होने पर हेल्पलाइन से करें पुष्टि

    पर्यटकों को किसी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया के पेज की प्रामाणिकता को लेकर संदेह होने पर भुगतान करने से पहले छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

    छत्तीसगढ़ पर्यटन हेल्पलाइन नंबर: +91-7714224600, 18001026415

    बोर्ड ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते  समय केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। फर्जी वेबसाइटों, संदिग्ध बुकिंग प्रस्तावों और अनधिकृत भुगतान माध्यमों से सतर्क रहकर पर्यटक अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकते हैं।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश
    Next Article भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    Related Posts

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Raipur

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    Raipur

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Latest Posts

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Chhattisgarh News: 2029 तक नशे का नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, PHQ में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

    Vijay Varma Viral Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया को परफॉर्म करते देख एक्साइटेड हुए विजय वर्मा, मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा मोमेंट

    रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.