Close Menu
    What's Hot

    Gautam Gambhir: व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

    IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo फ्लाइट 2.5 घंटे तक हवा में घूमती रही, 127 यात्रियों के साथ क्या हुआ?
    भारत

    सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo फ्लाइट 2.5 घंटे तक हवा में घूमती रही, 127 यात्रियों के साथ क्या हुआ?

    News Lead 18By News Lead 18August 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    तमिलनाडु के त्रिची से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 127 यात्री सवार थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान करीब ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद रात करीब 9 बजे त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौट आया। यात्रियों को सिंगापुर पहुंचाने के लिए अब दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। बता दें कि IndiGo की यह फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट से शाम 6:40 बजे सिंगापुर के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी का पता चला।

    बारिश के लिए रहें तैयार! छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मानसून दिखाएगा असर

    पायलट और अधिकारियों के बीच बना रहा संपर्क

    विमान में तकनीकी खराबी के बाद पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच लगातार संपर्क बना रहा और उसे सुरक्षित तरीके से वापस लाने की तैयारी शुरू की गई। इसके लिए प्लेन का फ्यूल कम किया गया, ताकि लैंडिंग के समय विमान का वजन सुरक्षित सीमा में हो। करीब 2.5 घंटे तक विमान के हवा में रहने के बाद रात करीब 9 बजे इसे त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट निदेशक गोपालकृष्णन ने बताया कि विमान में सवार सभी 127 यात्रियों को सिंगापुर ले जाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है।

    पहले फ्यूल कम किया गया, फिर कराई गई लैंडिंग

    तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद विमान को तुरंत वापस नहीं उतारा गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहते हुए विमान ने करीब ढाई घंटे तक चक्कर लगाया। इस दौरान विमान का ईंधन कम किया गया, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतारा जा सके। इसके बाद विमान को त्रिची एयरपोर्ट वापस लाया गया। फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

    दिल्ली से मंगलुरु जा रही फ्लाइट में भी आई थी खराबी

    बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली से मंगलुरु जा रही IndiGo की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण करीब 3 घंटे की देरी हुई। फ्लाइट 6E-6456 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम 5:30 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन विमान के टैक्सी करते समय पायलट को Airbus A320 में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस बे पर ले जाने का फैसला किया। एक यात्री के मुताबिक, फ्लाइट पहले ही करीब 20 मिनट लेट थी। शाम 5:50 बजे के बाद विमान को टैक्सी कराया गया, लेकिन करीब 8-10 मिनट तक धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बाद विमान रुक गया और वापस बे पर आ गया।

    Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy: ‘वो शादी करने वाले थे…’, सुनीता आहूजा ने बताया क्यों वापस लिया तलाक केस, राखी सावंत से कही बड़ी बात

    नए विमान ने यात्रियों संग रात में भरी उड़ान

    यात्री ने बताया कि करीब 5 मिनट बाद पायलट ने अनाउंसमेंट कर यात्रियों को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को वापस बे पर लाया जा रहा है। यात्री के मुताबिक, विमान के वापस बे पर आने के बाद उसका दरवाजा खोला गया। कुछ इंजीनियर विमान के अंदर पहुंचे और करीब 5-10 मिनट तक जांच की। इसके बाद क्रू ने यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा। यात्रियों को बताया गया कि उनके लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, नया विमान मिलने के बाद फ्लाइट ने रात 8:28 बजे मंगलुरु के लिए उड़ान भरी। बता दें कि इससे पहले जून में अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिरने की खबर आई थी।

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबारिश के लिए रहें तैयार! छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मानसून दिखाएगा असर
    Next Article Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

    Related Posts

    भारत

    Bilibili App: YouTube को टक्कर देने आया चीन का Bilibili, ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ नया ऐप; क्या भारत में यूज कर पाएंगे?

    भारत

    ‘देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो’… ‘We are Gen Z’ कहने वाली पर्यटक ने सेना से मांगी माफी

    vaccancy

    RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं

    Latest Posts

    Gautam Gambhir: व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

    IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

    सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo फ्लाइट 2.5 घंटे तक हवा में घूमती रही, 127 यात्रियों के साथ क्या हुआ?

    बारिश के लिए रहें तैयार! छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मानसून दिखाएगा असर

    Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy: ‘वो शादी करने वाले थे…’, सुनीता आहूजा ने बताया क्यों वापस लिया तलाक केस, राखी सावंत से कही बड़ी बात

    टाइफाइड पर WHO की नई गाइडलाइन! जानिए पुरानी एंटीबायोटिक दवाएं क्यों हो रही हैं बेअसर, वैक्सीन क्यों जरूरी?

    CG News: शासकीय सेवकों के APAR लिखने की डेडलाइन निर्धारित, GAD ने विभाग प्रमुखों-कलेक्टर्स को भेजा पत्र

    Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.