Close Menu
    What's Hot

    मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

    CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

    CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » UGC NET Re-Exam 2026: UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल
    भारत

    UGC NET Re-Exam 2026: UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

    News Lead 18By News Lead 18August 18, 2026Updated:August 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    UGC NET Re-Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई तरह की त्रुटियों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है। NTA के अनुसार, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित होगी। वहीं कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट-2 में होगी। सोशियोलॉजी विषय की पुन: परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित की जाएगी।

    Shubman Gill Catch Video: गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

    परीक्षा का नया शेड्यूल

    विषय परीक्षा की तारीख समय शिफ्ट
    English 9 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1
    Commerce 9 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट-2
    Sociology 10 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1

    NTA ने 87 विषयों के लिए आयोजित की थी परीक्षा

    री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। NTA ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई गलतियों को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायतें की थीं।

    शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई थी। समिति की जांच में सामने आया कि इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक गलतियों के साथ-साथ टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण से जुड़ी कई गंभीर खामियां थीं। प्रसिद्ध विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे, किताबों के टॉपिक स्पष्ट नहीं थे और कुछ पुराने सवाल भी दोबारा पूछे गए थे। समिति ने माना कि इन गलतियों को केवल चैलेंज प्रक्रिया के जरिए ठीक करना संभव नहीं है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों के हित और परीक्षा की निष्पक्षता को देखते हुए दोबारा परीक्षा कराना उचित होगा। NTA ने  तीनों विषयों की री-एग्जाम की तारीखें भी जारी कर दी हैं।

    परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द

    री-एग्जाम के लिए परीक्षा शहर, सेंटर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

    Human Trafficking: छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

    बाकी 84 विषयों के रिजल्ट पर कोई असर नहीं

    NTA ने स्पष्ट किया है कि बाकी 84 विषयों के नतीजे तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी किए जाएंगे। तीन विषयों की दोबारा परीक्षा होने से JRF आवंटन, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए अभ्यर्थियों की संख्या जून में हुई मूल परीक्षा या री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के 6 प्रतिशत के आधार पर तय की जाएगी। साथ ही, किसी भी स्थिति में पहले से तय सीटों की संख्या कम नहीं की जाएगी।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    3. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    4. PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleShubman Gill Catch Video: गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच
    Next Article Twisha Sharma Case: CBI का बड़ा खुलासा, गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से परेशान होकर त्विषा ने दी जान; अब दहेज हत्या का चलेगा केस

    Related Posts

    भारत

    Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; मृतकों में एक मासूम भी शामिल; 60 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

    भारत

    RailOne या IRCTC ऐप? तत्काल टिकट बुकिंग के लिए कौन-सा ऐप है सबसे बेहतर, जानें पूरी जानकारी

    भारत

    Supreme Court: मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

    Latest Posts

    मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

    CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

    CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; मृतकों में एक मासूम भी शामिल; 60 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश के बाद कई क्षेत्रों में फिर अलर्ट जारी

    Indian Railways: रायपुर रेलवे में AI की एंट्री! अब ट्रेन के पहिए से यात्रियों के चेहरे तक होगी स्मार्ट निगरानी, हर खतरे का मिलेगा अलर्ट

    Fact Check: नयनतारा ने नहीं मुंडवाया सिर! तिरुपति मंदिर की वायरल तस्वीरों का सामने आया बड़ा सच

    Health Alert: आइब्रो थ्रेडिंग करवाते समय बरतें सावधानी, छोटी सी लापरवाही दे सकती है गंभीर संक्रमण को न्योता

    BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

    Chamoli Tunnel Accident: आखिरी लापता मजदूर का शव बरामद, हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों समेत 10 की मौत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.