Close Menu
    What's Hot

    Train-Flight Advisory: सफर पर निकलने से पहले ध्यान दें! इस तारीख तक स्टेशन और एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की सलाह, जानें वजह

    छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम
    Raipur

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

    News Lead 18By News Lead 18August 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। पहले पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख 24, 25 और 26 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तारीख टकरा रही थी। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने की स्थिति बन रही थी। परीक्षा तारीखों के टकराव की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

    CG में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

    इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीख जारी कर दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। परीक्षा की तारीखों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी किसी अवसर से वंचित न रहे, सरकार की प्राथमिकता यही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में सिर्फ परीक्षा कार्यक्रम के टकराव की वजह से उन्हें दो अवसरों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

    Chhattisgarh: शिक्षा जगत में नई तकनीक की एंट्री, अब AI जांचेगा उत्तर पुस्तिकाएं, जानें कैसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

    CGPSC के मुताबिक, सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट
    Next Article छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    Raipur

    CG में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

    Raipur

    Chhattisgarh: शिक्षा जगत में नई तकनीक की एंट्री, अब AI जांचेगा उत्तर पुस्तिकाएं, जानें कैसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

    Latest Posts

    Train-Flight Advisory: सफर पर निकलने से पहले ध्यान दें! इस तारीख तक स्टेशन और एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की सलाह, जानें वजह

    छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

    CG में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

    Chhattisgarh: शिक्षा जगत में नई तकनीक की एंट्री, अब AI जांचेगा उत्तर पुस्तिकाएं, जानें कैसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

    CG Govt Jobs Rule Changed: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती के नियम बदले, अभ्यर्थियों के लिए नया सिस्टम लागू; जानें पूरी डिटेल

    Mahtari Vandan Yojana: अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    Airport Jobs 2026: एयरपोर्ट में निकली 21 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 389 पदों पर आवेदन शुरू; ऐसे करें आवेदन

    अब ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर! किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

    दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.