Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी
    स्वस्थ्य

    दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

    News Lead 18By News Lead 18August 11, 2026Updated:August 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    दिल्ली में स्वाइन फ्लू लगातार पैर पसार रहा है. इस सीजन में H1N1 के मामलों में लगभग छह गुना बढ़ोतरी हुई है. अब तक 1,300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल इसी समय यह संख्या लगभग 239 थी.  H1N1 इन्फ्लूएंजा  A का एक प्रकार है, और शुरुआत में यह आम सर्दी-जुकाम जैसा ही लग सकता है. ज्यादातर लोग अपने-आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन मामले बढ़ने के साथ इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि आपको कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए, यानी कौन से लक्षण सामान्य है और कौन से चिंता का विषय हैं.

    CG Liquor Shop Close : मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह

    स्वाइन फ्लू को कैसे पहचानें? (How to recognize swine flu?)

    स्वाइन फ्लू में बुखार अचानक और तेजी से आता है. सर्दी धीरे-धीरे बढ़ती है और हल्की रहती है. फ्लू का पता अचानक आने वाले बुखार, सिरदर्द और गले में खराश जैसे लक्षणों से चलता है.

    थकान और शरीर का दर्द सामान्य से ज्यादा महसूस होता है. सिर्फ थकान ही नहीं, बल्कि पूरी तरह से निढाल हो जाना. साथ ही मांसपेशियों और जोड़ों में ऐसा दर्द जिससे रोजमर्रा के काम भी बहुत थकाऊ लगने लगते हैं.

    खांसी, सूखी और गंभीर होती है. दूसरे लक्षण ठीक होने के बाद भी यह दो हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक बनी रह सकती है. अगर खांसी और बिगड़ती जाए, या उसके साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

    सांस लेने में मुश्किल होना या छाती में जकड़न महसूस होना. यह सिर्फ नाक बंद होने से कहीं ज्यादा गंभीर है और निमोनिया जैसी जटिलताओं का संकेत हो सकता है. ये उनके लिए खास तौर पर जोखिम भरा है, जिन्हें पहले से फेफड़ों या हार्ट की कोई समस्या है.

    आप ठीक होने लगते हैं, फिर बीमारी दोबारा लौट आती है. बेहतर महसूस करने के बाद अगर बुखार या खांसी वापस आ जाए या बढ़ जाए, तो यह किसी दूसरे इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

    किसे होता है ज्यादा खतरा?

    गर्भवती महिलाएं, पांच साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग और कोई भी व्यक्ति जिसे लंबे समय से कोई बीमारी हो – जैसे दिल, फेफड़े, किडनी, लिवर या मेटाबोलिक से जुड़ी समस्या वाले लोगों को अधिक जोखिम होता है.

    August Holiday 2026: अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

    लक्षण दिखें तो क्या करें?

    सिर्फ लक्षणों के आधार पर खुद बीमारी का पता लगाने की कोशिश न करें, क्योंकि कई तरह के रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (सांस से जुड़े संक्रमण) एक जैसे दिखते हैं. आराम करें, शरीर में पानी की कमी न होने दें और दूसरों के संपर्क में आने से बचें, क्योंकि खांसी, छींक और एक दूसरे के संपर्क में आने से ये फैलता है.

     

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    3. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    4. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBigg Boss 20 में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट! 6 सितंबर से सलमान खान के शो की शुरुआत, इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री की खबरें तेज
    Next Article अब ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर! किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? जानिए अचानक तनाव से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

    स्वस्थ्य

    Brain Aneurysm: अचानक तेज सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है ब्रेन एन्यूरिज्म; जानें इसके लक्षण

    भारत

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Latest Posts

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

    B.Ed-D.El.Ed द्वितीय चरण की काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें नई डेडलाइन

    ChatGPT से बनवाई 80s वाली ट्रेंडिंग फोटो तो हो जाएं सावधान! इंटरनेट पर लीक हुईं तस्वीरें, OpenAI ने खुद मानी बात

    क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? जानिए अचानक तनाव से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

    Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.