Close Menu
    What's Hot

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ RTE प्रवेश का अंतिम चरण शुरू, हजारों सीटों पर बाकी है एडमिशन, जल्द करें आवेदन
    Raipur

    CG RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ RTE प्रवेश का अंतिम चरण शुरू, हजारों सीटों पर बाकी है एडमिशन, जल्द करें आवेदन

    News Lead 18By News Lead 18August 2, 2026Updated:August 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन आवेदन की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। राजधानी रायपुर में 3201 सीटों में से अब तक केवल 2461 सीटों पर ही प्रवेश हो पाया है, जबकि 740 सीटें अब भी खाली हैं। राज्यभर में भी हजारों सीटें रिक्त हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं।

    Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

    रायपुर में 740 सीटें अब भी खाली

    राजधानी रायपुर में आरटीई के तहत कुल 3201 सीटें उपलब्ध हैं। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2461 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 740 सीटें अभी भी रिक्त हैं। तीसरे और अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू हुए करीब 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक केवल 236 नए आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।

    पूरे प्रदेश में 9 हजार से ज्यादा सीटें रिक्त

    राज्य में 6858 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत करीब 23,124 सीटें निर्धारित हैं। पहले और दूसरे चरण के बाद लगभग 13,882 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जबकि अभी भी करीब 9,242 सीटें खाली हैं। शिक्षा विभाग के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है कि अंतिम चरण में भी अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिल रहे हैं।

    5 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    संचालनालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, तीसरे और अंतिम चरण के लिए पात्र अभिभावक 5 अगस्त तक आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद नोडल प्राचार्य दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और 10 से 14 अगस्त के बीच चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 17 से 25 अगस्त के बीच संबंधित स्कूलों में प्रवेश लेना होगा।

    हिंदी माध्यम स्कूलों में ज्यादा खाली हैं सीटें

    शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार, अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों की तुलना में हिंदी माध्यम के स्कूलों में अधिक सीटें खाली हैं। अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कराना चाहते हैं, जबकि कई निजी हिंदी माध्यम स्कूलों में तीन चरणों के बाद भी पर्याप्त आवेदन नहीं पहुंचे हैं।

    सिलेबस छूटने की चिंता भी बनी वजह

    अभिभावकों का मानना है कि प्रवेश प्रक्रिया में देरी होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। यदि 25 अगस्त तक प्रवेश होंगे, तब तक स्कूलों में सिलेबस काफी आगे बढ़ चुका होगा। ऐसे में नए छात्रों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अभिभावकों का कहना है कि आरटीई प्रवेश प्रक्रिया स्कूल खुलने से पहले पूरी होनी चाहिए, ताकि बच्चों को शुरुआत से ही नियमित पढ़ाई का अवसर मिल सके।

    LPG Price Update: महंगाई से राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें छत्तीसगढ़ में क्या हैं नए रेट

    अंतिम चरण पर शिक्षा विभाग की नजर

    अब शिक्षा विभाग की उम्मीदें अंतिम चरण पर टिकी हैं। यदि आने वाले दिनों में आवेदन की संख्या नहीं बढ़ी, तो इस साल भी राज्यभर में हजारों आरटीई सीटें खाली रह सकती हैं। विभाग अधिक से अधिक पात्र अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील कर रहा है।

    Related posts:

    1. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    2. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    3. Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान
    4. CG Vyapam Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 64 सहायक ग्रेड-3 पदों पर वैकेंसी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRRB Level-1 CBT Exam: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 3 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच
    Next Article सावधान! मानसून में डेंगू के अलावा इन 7 बीमारियों का भी बढ़ता है खतरा, सावन में ऐसे रखें खुद का ख्याल

    Related Posts

    Bilaspur

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    Raipur

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    Raipur

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Latest Posts

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं

    CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

    कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

    CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम

    हंसते, छींकते या खांसते ही होने लगता है तेज सिरदर्द? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

    Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.