India vs Pakistan: एशियन लीजेंड्स लीग का आगाज हो चुका है। इस बार इसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच अभी जल्द कोई इंटरनेशनल मैच ना हो रहा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। ये मैच दो अगस्त यानी रविवार को खेला जाएगा। इस बीच ये जान लीजिए कि इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा। साथ ही इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे, ये भी जान लीजिए।
इंडियन रॉयल्स के कप्तान हैं शिखर धवन, पाकिस्तान पैंथर्स के कप्तान मोहम्म्द हफीज
इस टूर्नामेंट के लिए इंडियन रॉयल्स की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं और पाकिस्तान पैंथर्स की कप्तानी मोहम्मद हफीज के पास है। इतना ही नहीं, दोनों टीमों से कई ऐसे खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ अपनी अपनी टीम से इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। पाकिस्तान पैंथर्स की टीम अपना पहला मैच एशियन स्टार्स के खिलाफ हार चुकी है। इंडियन रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है।
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के मैच दो अगस्त को शाम चार बजे से शुरू होगा
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के मैच के टाइम की बात करें तो ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि मैच दो अगस्त यानी रविवार संडे को खेला जाएगा। मैच जाम्बिया की राजधानी लुसाका में होना है। जोकि एक अफ्रीकी देश है। भारतीय समय अनुसार ये मैच शाम को चार बजे से शुरू होगा। हालांकि ये निजी टी20 लीग है, इसलिए जरूरी नहीं है कि मैच सही वक्त पर शुरू हो ही जाए। थोड़ी देरी से भी शुरू हो सकता है।
एशियन लीजेंड्स लीग में फैन कोड पर देख सकते हैं इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच
इसके बाद अगर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो उसके लिए आपको फैन कोड पर जाना होगा। इसके मीडिया राइट्स केवल फैन कोड के ही पास हैं, जहां से आप मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर मैच देख सकते हैं, लेकिन अगर टीवी पर देखना है तो आप स्मार्ट टीवी पर भी इसी एप पर मैच देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे, जो आप इसके एप पर जाकर देख सकते हैं।
PM Modi New Video : ‘बचपन में गलतियां होती हैं…’ जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का नया वीडियो जारी
इंडियन रॉयल्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी।
पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वॉड: शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेट कीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली, राणा नईम अनवर।
