Close Menu
    What's Hot

    इंसानियत हुई शर्मसार! अस्पताल के सामने नाली में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के तबादले

    भारत को मिला स्वदेशी GPS सिस्टम का तोहफा! ISRO ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट, 56 दिन में दूसरा मिशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल
    vaccancy

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल

    News Lead 18By News Lead 18July 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए 1654 शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

    ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

    विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत समय-सारिणी और अन्य दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। विभाग ने भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

    छह विषयों में होगी भर्ती

    जारी विज्ञापन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल छह विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सबसे अधिक पद अंग्रेजी विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। विषयवार रिक्त पद इस प्रकार हैं-

    • हिन्दी – 250 पद
    • संस्कृत -300 पद
    • अंग्रेजी – 504 पद
    • गणित – 250 पद
    • सामाजिक विज्ञान – 250 पद
    • कृषि – 100 पद

    ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

    भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से लेकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तक की सभी औपचारिकताएं सीजी व्यापम के ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी करनी होंगी। विभाग की ओर से आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

    Singer Badshah: मार्च में हुई थी गुपचुप शादी, अब 5 महीने में तलाक की चर्चा! बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का दर्द भरा पोस्ट वायरल

    युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

    राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 1654 पदों पर नियुक्ति होने से शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ-साथ योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि भर्ती पूरी होने के बाद स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

    Related posts:

    1. शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर: 5 मार्च को बैकुंठपुर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप
    2. भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
    3. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    4. Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRaigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
    Next Article Indian Army Regiment: बस्तर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना में अलग रेजिमेंट बनाने की मांग पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

    Related Posts

    vaccancy

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, योग्य उम्मीदवार तुरंत भरें फॉर्म

    vaccancy

    Railway Recruitment 2026-27: रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर! खेल कोटा के तहत 54 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

    vaccancy

    RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Latest Posts

    इंसानियत हुई शर्मसार! अस्पताल के सामने नाली में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के तबादले

    भारत को मिला स्वदेशी GPS सिस्टम का तोहफा! ISRO ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट, 56 दिन में दूसरा मिशन

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, योग्य उम्मीदवार तुरंत भरें फॉर्म

    Cancer Drug Price Cut: कैंसर का ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7 हजार में मिलेगा, 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बड़ा बदलाव

    Android यूजर्स रहें सावधान! एक SMS से क्रैश हो सकता है आपका फोन, तुरंत करें ये काम

    Emergency Helpline Numbers List: मुसीबत में तुरंत आएंगे काम! साइबर फ्रॉड, एम्बुलेंस और महिला सुरक्षा समेत ये हेल्पलाइन नंबर जरूर रखें सेव

    Indian Railway: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, 7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

    Ramayana: मां सीता के किरदार में साई पल्लवी को लेकर क्यों हो रही ट्रोलिंग? एक्ट्रेस के लुक पर उठे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.