Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

    CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

    1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, पार्किंग शुल्क से लेकर बैंक लॉकर और आधार अपडेट तक जानें क्या होगा बदलाव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज
    मनोरंजन

    समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

    News Lead 18By News Lead 18July 27, 2026Updated:July 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से शुरू हुई थी। ‘बिग बॉस 15’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। रियेलिटी शो में दोनों को प्यार हुआ और तब से अब तक दोनों साथ हैं। 4 साल से दोनों साथ हैं और अक्सर फैंस इनकी शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं। पिछले दिनों करण कुंद्रा ने रियेलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था और अब एक्टर ने एक बार फिर बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया है, जिसकी झलक कपल के व्लॉग में देखने को मिली। मॉरिशस में अपनी छुट्टियों के दौरान पानी के अंदर तेजस्वी को करण ने अंगूठी पहनाकर अपने वेकेशन को यादगार बना दिया।

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    करण ने तेजस्वी को पहनाई अंगूठी

    करण कुंद्रा इन दिनों अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के साथ मॉरिशस में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। दोनों यहां कई तरह की एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाते दिखे। करण और तेजस्वी ने साथ में स्कूबा डाइविंग भी की और इसी दौरान समंदर के अंदर करण ने तेजस्वी को अंगूठी भी पहनाई, वो भी घुटनों पर बैठकर। इस दौरान भले ही दोनों पानी के अंदर होने के चलते कुछ बोल नहीं पा रहे थे, लेकिन दोनों के एक्सप्रेशन्स से साफ है कि दोनों इस पल में कितने खुश थे। तेजस्वी भी करण के इस रोमांटिक अंदाज पर फिदा दिखीं।

    एक-दूजे में खोए तेजस्वी-करण

    करण ने तेजस्वी को प्रपोज करते हुए आई लव यू कहा, इस पर तेजस्वी खिलखिला पड़ीं और बड़ी सी मुस्कान के साथ हां में जवाब दिया। और इस तरह दोनों की मॉरिशस की छुट्टियां यादगार बन गईं। इससे पहले भी दोनों ने अपने वेकेशन की झलक साझा की थी, जिसमें दोनों सुकून भरे पलों का आनंद उठाते और एक-दूसरे में खोए-खोए नजर आए। फैंस इस अंडर वॉटर प्रपोजल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सबसे रोमांटिक प्रपोजल्स में से एक बता रहे हैं। वहीं कई ने इसे सुकून और बेफिक्री वाला पल बताया और करण कुंद्रा के एफर्ट्स की भी तारीफ की।

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    फैंस का रिएक्शन

    जैसे ही कपल ने अपने इस रोमांटिक प्रपोजल का व्लॉग साझा किया, फैंस भी इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। करण-तेजस्वी के कई फैंस ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी और शादी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। एक ने कमेंट में लिखा- ‘कब से इस पल का इंतजार था, मेरे फेवरेट कपल।’ वहीं एक ने लिखा-  ‘अब तो बता दो, शादी कब कर रहे हो?’ एक और लिखता है – ‘अब बस जल्दी से शादी कर लो, मैं तेजा को दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेताब हूं।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए लोग तेजस्वी और करण को बधाई दे रहे हैं और जल्दी से जल्दी शादी करने की अपील भी कर रहे हैं।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. Akanksha Chamola: ‘उनकी तरफ अट्रैक्शन…’ तलाक के बाद आकांक्षा चमोला का बड़ा बयान, बाइसेक्शुअल होने का किया खुलासा
    4. 2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleशबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके
    Next Article सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! CGSSB ने निकाली 2292 सहायक शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    Related Posts

    मनोरंजन

    KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

    मनोरंजन

    The Great Indian Kapil Show: दिवाली पर खास होगी महफिल, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी मीरा राजपूत

    मनोरंजन

    Govinda Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा का सुनीता को लेकर बड़ा बयान, बोले- मैंने पहले ही कह दिया था, लौटोगी तो मुझे वैसा नहीं पाओगी… पत्नी ने दिया था ये जवाब

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

    CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

    1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, पार्किंग शुल्क से लेकर बैंक लॉकर और आधार अपडेट तक जानें क्या होगा बदलाव

    KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

    Fake Job Offer: ज्यादा सैलरी और बिना इंटरव्यू नौकरी का वादा तो नहीं है स्कैम? ऐसे करें पहचान

    Health Tips: देर रात खाना और आधी रात को स्नैकिंग की आदत बढ़ा सकती है स्ट्रोक का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

    CG Farmers News: किसानों को बड़ी सौगात! धान की जगह दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये; जानें नियम

    Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook लॉन्च! दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत और खूबियां

    CG Job News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

    CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.