Close Menu
    What's Hot

    इंसानियत हुई शर्मसार! अस्पताल के सामने नाली में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के तबादले

    भारत को मिला स्वदेशी GPS सिस्टम का तोहफा! ISRO ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट, 56 दिन में दूसरा मिशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मानसून हेल्थ अलर्ट: बारिश के मौसम में इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत बरतें सावधानी
    स्वस्थ्य

    मानसून हेल्थ अलर्ट: बारिश के मौसम में इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत बरतें सावधानी

    News Lead 18By News Lead 18July 26, 2026Updated:July 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बारिश के दिनों में सूरज की तपिश से राहत तो मिल जाती है, लेकिन बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इस मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और फफूंद अधिक पनपते हैं, जो संक्रमण फैलाते हैं और हमें बीमार कर देते हैं. मानसून में हमें कई बीमारियां होने का खतरा रहता है क्योंकि नमी और जमा हुआ पानी बीमारी फैलाने वाले सूक्ष्म जीवों के पनपने के लिए आदर्श जगह होती है. पीलिया, टाइफाइड और दस्त तो आम हैं ही, साथ ही वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले भी इस मौसम में सामने आते हैं.

    राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग

    मानसून में सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारियां-

    1. वायरल बुखार-

    वायरल बुखार बारिश के मौसम में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है. इससे बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, गले में खराश और हल्की खांसी हो सकती है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन अगर बुखार 2-3 दिनों से ज्यादा समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए.

    2. डेंगू बुखार-

    डेंगू मच्छरों से फैलने वाला वायरल संक्रमण है. WHO के अनुसार, डेंगू के आम लक्षणों में तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, ग्रंथियों में सूजन और रैशेज शामिल हैं. लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 4-10 दिन बाद शुरू होते हैं और 2-7 दिनों तक रह सकते हैं.

    3. मलेरिया-

    मलेरिया मच्छरों से फैलने वाली एक और बीमारी है जो बारिश के मौसम में बढ़ सकती है. WHO का कहना है कि शुरुआती लक्षणों में आमतौर पर बुखार, सिरदर्द और कंपकंपी शामिल होती है, और संक्रमित मच्छर के काटने के 10-15 दिन बाद लक्षण शुरू हो सकते हैं. मलेरिया के गंभीर लक्षणों में कन्फ्यूजन, दौरे पड़ना, सांस लेने में तकलीफ, गहरे रंग का पेशाब, पीलिया या असामान्य ब्लीडिंग शामिल हो सकते हैं. अगर आपको कंपकंपी, पसीना, कमजोरी या बार-बार बुखार के साथ बुखार महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लें और जल्द जांच करवाएं.

    4. पेट का संक्रमण और गैस्ट्रोएंटेराइटिस-

    दूषित भोजन, असुरक्षित पानी और साफ-सफाई की कमी के कारण मानसून में पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. लक्षणों में दस्त, उल्टी, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, बुखार और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) शामिल हो सकते हैं.

    अगर मल में खून आए, तेज बुखार हो, बार-बार उल्टी हो, बहुत ज्यादा कमजोरी हो या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें, तो डॉक्टर के पास जाएं.

    5. टाइफाइड बुखार-

    टाइफाइड दूषित खाने और पानी से फैल सकता है. इससे लंबे समय तक बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, कब्ज या दस्त, कमजोरी और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर बुखार कई दिनों तक बना रहे या बार-बार आए, तो जांच में देरी न करें. डॉक्टर लक्षणों और जांच के आधार पर ब्लड टेस्ट और सही इलाज की सलाह दे सकते हैं.

    6. स्किन और फंगल इन्फेक्शन-

    मानसून के दौरान नमी, गीले कपड़े और पसीने से फंगल इन्फेक्शन बढ़ सकता है. इसके आम लक्षणों में खुजली, लालिमा, रैशेज, स्किन का छिलना, पैर की उंगलियों के बीच या बगल में फंगल पैच और जलन शामिल हैं.

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    कैसे करें मौसमी बीमारियों से बचाव-

    • बाहर का खाना खाने से बचें. घर पर बना ताज़ा खाना ही खाएं.
    • हर बार खाना खाने से पहले हाथ धोएं.
    • सिर्फ साफ या उबला हुआ पानी पिएं या वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
    • ऐसे कपड़े पहनें जो आपको मच्छरों के काटने से बचाएं.
    • मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, रिपेलेंट आदि का इस्तेमाल करें.
    • बच्चों को गंदे पानी में खेलने से रोकें.
    • खांसते या छींकते समय अपना मुंह रुमाल से ढकें.
    • खूब सारे ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं.
    •  मच्छरों को पनपने से रोकें. आस-पास पानी जमा करके न रखें.

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. गर्मियों की सौगात या सेहत के लिए आफत? खाने से पहले पानी में क्यों भिगोनी चाहिए लीची, जानिए इसके फायदे और नुकसान
    3. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    4. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleNEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा
    Next Article ‘किंग’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या संग वायरल हुई तस्वीर, कूल अंदाज में दिखीं मिसेज बच्चन

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    Cancer Drug Price Cut: कैंसर का ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7 हजार में मिलेगा, 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बड़ा बदलाव

    स्वस्थ्य

    Health Tips: देर रात खाना और आधी रात को स्नैकिंग की आदत बढ़ा सकती है स्ट्रोक का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

    स्वस्थ्य

    बार-बार बुखार आना हो सकता है खतरे का संकेत! बच्चों में ब्लड कैंसर के इन लक्षणों पर दें ध्यान

    Latest Posts

    इंसानियत हुई शर्मसार! अस्पताल के सामने नाली में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के तबादले

    भारत को मिला स्वदेशी GPS सिस्टम का तोहफा! ISRO ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट, 56 दिन में दूसरा मिशन

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, योग्य उम्मीदवार तुरंत भरें फॉर्म

    Cancer Drug Price Cut: कैंसर का ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7 हजार में मिलेगा, 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बड़ा बदलाव

    Android यूजर्स रहें सावधान! एक SMS से क्रैश हो सकता है आपका फोन, तुरंत करें ये काम

    Emergency Helpline Numbers List: मुसीबत में तुरंत आएंगे काम! साइबर फ्रॉड, एम्बुलेंस और महिला सुरक्षा समेत ये हेल्पलाइन नंबर जरूर रखें सेव

    Indian Railway: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, 7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

    Ramayana: मां सीता के किरदार में साई पल्लवी को लेकर क्यों हो रही ट्रोलिंग? एक्ट्रेस के लुक पर उठे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.