Close Menu
    What's Hot

    NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

    राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग
    भारत

    राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग

    News Lead 18By News Lead 18July 25, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर Neet Paper Leak के मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल करने वाले लेफ्ट छात्र संगठनों के स्टूडेंट्स के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें राहुल गांधी ने सरकार के सामने छात्रों के नाम पर 3 मांगें रखीं। इनमें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस वालों को सजा और प्रधानमंत्री की माफी की बात शामिल है। जानें राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा।

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    राहुल गांधी की तीन मांगें

    1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय कैबिनेट से हटाया जाए। उनका मंत्रालय बदलने पर नहीं मानेंगे। मंत्री पद से इस्तीफा ही चाहिए।
    2. मार्च के दौरान जिन पुलिसकर्मियों ने स्टूडेंट्स पर लाठियां बरसाईं और जिन पुलिस अफसरों के आदेश पर ये हुआ, उनको सजा मिले।
    3. इन सारी घटनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद माफी मांगें।

    धर्मेंद्र प्रधान को दूसरा मंत्रालय देने पर नहीं मानेंगे

    राहुल गांधी ने कहा कि मैंने उन छात्रों से बात की जिन्होंने भूख हड़ताल की थी। हमने भूख हड़ताल, RSS और इस बात पर चर्चा की कि कैसे हर चीज पर कब्जा किया जा रहा है। छात्रों की तीन ऐसी मांगें हैं जिनपर कोई समझौता नहीं हो सकता है। पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री, जो भ्रष्ट, अयोग्य और गलत सोच वाले हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। मैंने सुना है कि मोदी कैबिनेट में इस पर कुछ बातचीत चल रही है कि प्रधान को किसी दूसरे मंत्रालय में भेज दिया जाए। लेकिन स्टूडेंट्स इसपर मानने वाले नहीं हैं।

    स्टूडेंट्स से हिंसा के जिम्मेदार लोगों को मिले सजा

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने साथ खड़ी युवती की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देखिए ये घायल हैं। मैंने कल आपको दिखाया था कि एक युवक की आंख में छर्रा लगा था। हजारों छात्र ऐसे हैं जिनके पैर, सिर और हाथ टूटे हैं और उन्हें पैलेट गन से चोटें आई हैं। जिन लोगों ने ऐसा किया है, चाहे वे इसे आयोजित करने वाले हों या इसे अंजाम देने वाले, उन्हें सजा मिलनी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

    प्रधानमंत्री मोदी को मांगनी चाहिए माफी

    राहुल गांधी बोले कि इस पूरे सिस्टम के मुखिया, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, स्टूडेंट्स और देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। ये तीनों मांगे नॉन-नेगोशिएबल हैं। उधर, बीते शुक्रवार को केंद्र सरकार और CJP के नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। दावा है कि CJP की 3 में से 2 शर्तों पर सरकार सकारात्मक रुख दिखा रही है।

    CJP आंदोलन में लाठीचार्ज विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की तस्वीरें आईं सामने

    पेपर लीक के नए कानून पर सरकार ने लगाई मुहर

    गौरतलब है कि पेपर लीक में सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन को लेकर मोदी सरकार ने तैयारी कर ली है। मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक रोकने करने के लिए नए कानून पर मुहर लगा दी है। नए कानून में पेपर लीक के दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 महीने में सजा सुनाएगी। इसके साथ ही दोषी को 10 साल तक सजा और 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। सरकार के इस कानून को पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सरकार सोमवार को पेपर लीक से जुड़ा नया बिल पेश कर सकती है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    3. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    4. PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत
    Next Article NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

    Related Posts

    भारत

    NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

    भारत

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    भारत

    CJP आंदोलन में लाठीचार्ज विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की तस्वीरें आईं सामने

    Latest Posts

    NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

    राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    CJP आंदोलन में लाठीचार्ज विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की तस्वीरें आईं सामने

    Sonam Wangchuk: ‘क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?’ सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब, VIDEO जारी कर कही बड़ी बात

    PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे

    रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा: RailOne App से टिकट बुकिंग से लेकर कई सेवाएं आसान, अनारक्षित टिकट पर मिलेगी 3% तक की बचत

    Parents Alert! बच्चों से पहले खुद पर दें ध्यान! माता-पिता का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना बच्चों की असुरक्षा की वजह: रिसर्च

    CG Traffic Rule: इस जिले में लागू हुआ नया स्पीड नियम, तय सीमा पार करते ही घर बैठे कटेगा ऑनलाइन चालान; जानें नई स्पीड लिमिट

    छत्तीसगढ़ के 145 नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ा बदलाव! INC की जगह बनेगा नेशनल नर्सिंग कमीशन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.