Close Menu
    What's Hot

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप
    Raipur

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    News Lead 18By News Lead 18July 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इस बार खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी तथा जूते फेंके।

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    एफआईआर के अनुसार, 22 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय की ओर से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बैरिकेडिंग की तरफ दौड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर कांच की बोतलें, पत्थर, लकड़ी और जूते पुलिस बल पर फेंके।

    इस हमले में पीएसआई देवराज सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में चोट आई। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि इस घटना से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। एफआईआर में कांग्रेस नेताओं सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 191 और 221 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य प्रदर्शनकारियों के नाम भी विवेचना के दौरान जोड़े जा सकते हैं।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदेर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए
    Next Article PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    Related Posts

    Bilaspur

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    छत्तीसगढ़

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Latest Posts

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    CG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

    ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

    Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.