Close Menu
    What's Hot

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए
    भारत

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    News Lead 18By News Lead 18July 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्रों का आंदोलन बुधवार देर रात हिंसक हो गया। दिनभर शांतिपूर्ण माहौल के बाद रात में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक देर रात जंतर-मंतर के सामने बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों और कुछ उपद्रवियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों का पीछा कर उन्हें घेर लिया।

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    खुद को छुड़ाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। झड़प के दौरान एसीपी विवेक भगत घायल हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हालात बेकाबू होते देख भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस का आरोप है कि कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने जवानों से डंडे छीनने की कोशिश की। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया गया।

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    इससे पहले पूरे दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सैकड़ों छात्र और नागरिक दिल्ली पहुंचे। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि कई प्रदर्शनकारी पेड़ों पर चढ़कर झंडे लहराते नजर आए। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में स्कूली छात्रों से लेकर बुजुर्ग और नौकरीपेशा लोग भी शामिल रहे। जंतर-मंतर पर देर रात हुई हिंसा ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है। अब यह प्रदर्शन केवल भर्ती और परीक्षा के मुद्दे तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि कानून-व्यवस्था और राजनीतिक टकराव का भी केंद्र बनता नजर आ रहा है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    4. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRoom Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा
    Next Article भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    Related Posts

    भारत

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    vaccancy

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान! जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    भारत

    Google Play Store के फर्जी ऐप्स से सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही लाखों की ठगी, Google India Head पर केस दर्ज

    Latest Posts

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान! जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Google Play Store के फर्जी ऐप्स से सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही लाखों की ठगी, Google India Head पर केस दर्ज

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार: सड़क दुर्घटनाओं पर सरकार से जवाब तलब, जानिए प्रदेश के 10 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.