Close Menu
    What's Hot

    CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

    CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
    भारत

    काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    News Lead 18By News Lead 18July 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: छात्र प्रदर्शनकारियों और सांसदों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को विपक्षी दलों के कई सांसदों ने संसद पहुंचकर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्र आंदोलनों और देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को ठीक तरीके से नहीं संभाल रही है। प्रदर्शनकारियों ने मकर द्वार के सामने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

    जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

    मकर द्वार के सामने काले कपड़ों में प्रदर्शन

    कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि काले कपड़े पहनने का फैसला मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ पुलिस की कथित सख्ती के विरोध में लिया गया है। आरजेडी सांसद संजय यादव ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और बेरोजगारी पिछले 50 वर्षों के सबसे ऊंचे स्तर पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पारदर्शिता की मांग कर रहे युवाओं पर सरकार दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। यादव ने कहा कि सरकार की खराब नीतियों के कारण करोड़ों छात्र और युवा बेरोजगार हैं और उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है।

    हिरासत में लिए गए थे विपक्ष के कई नेता

    इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया था। कांग्रेस ने सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में छात्र संगठन सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की थी। इसके बाद तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, जबलपुर और भुवनेश्वर समेत कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और उस पर लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने का आरोप लगाया।

    ‘वे डरे हुए हैं, हम उनसे नहीं डरते’

    मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने राजाजी मार्ग से लोक कल्याण मार्ग तक मार्च निकाला था। उनकी मांग थी कि कथित परीक्षा पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय की जाए, छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच हो और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता छतरसाल स्टेडियम से रवाना हुए, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया था। पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, ‘वे डरपोक हैं। वे डरे हुए हैं। हम उनसे नहीं डरते। वे हमसे डरते हैं।’

    घर में तोता या कछुआ पालना पड़ सकता है भारी! बिलासपुर में वन विभाग का छापा, जानिए क्या कहता है कानून

    सोनिया भी पहुंची थीं पुलिस स्टेशन

    प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को राहुल गांधी को पुलिस बस तक ले जाते हुए देखा गया। सुरक्षा बलों ने लोक कल्याण मार्ग के पास जमा प्रदर्शनकारियों को हटाया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रियंका गांधी की हिरासत की जानकारी मिलने के बाद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। लोक कल्याण मार्ग पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा शामिल हुए। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी प्रदर्शन में पहुंचे। बता दें कि यह पूरा विवाद सोमवार को CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ था, जिसके दौरान मध्य दिल्ली में पुलिस कार्रवाई हुई थी।

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट
    Next Article CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    Related Posts

    भारत

    CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

    भारत

    जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

    भारत

    GATE 2027 Exam Dates Out: परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें क्या बदला, कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    Latest Posts

    CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

    CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spicy Food Benefits: क्या तीखा खाना खाने वाले सच में ज्यादा जीते हैं? नई रिसर्च में हार्ट हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा

    घर में तोता या कछुआ पालना पड़ सकता है भारी! बिलासपुर में वन विभाग का छापा, जानिए क्या कहता है कानून

    Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

    2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

    Human Fridge: कमाल का इनोवेशन! अब इंसानों के लिए भी आया फ्रिज, जानिए कैसे करता है काम और क्या है कीमत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.