Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

    Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

    CG School Safety Rule: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया सुरक्षा नियम लागू, छुट्टी से पहले रोज परिसर की जांच करेंगे शिक्षक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » SIR में वोटर लिस्ट से नाम हटा तो क्या नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ? जानिए सुप्रीम कोर्ट का जवाब
    भारत

    SIR में वोटर लिस्ट से नाम हटा तो क्या नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ? जानिए सुप्रीम कोर्ट का जवाब

    News Lead 18By News Lead 18July 16, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: बिहार के बाद चुनाव आयोग कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कर रहा है. इसका मकसद वोटर लिस्ट से फर्जी, डुप्लीकेट और मर चुके लोगों के नाम हटाना है. इस प्रक्रिया में कई लोगों के नाम हट रहे हैं, जिसके बाद सरकारी योजनाओं के लाभ भी बंद होने का दावा किया जा रहा है. ऐसे ही एक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर हुई, जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि SIR में अगर किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाता है, तब भी वह राशन जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पाने का हकदार रहेगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच पश्चिम बंगाल के मोहिबुल्ला मंडल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिकाकर्ता ने राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग के जून में जारी आदेश के आधार पर अपना राशन कार्ड रद्द या निलंबित किए जाने पर रोक लगाने और अपील लंबित रहने तक सब्सिडी वाला राशन जारी रखने की मांग की थी. सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में प्रभावी राहत कलकत्ता हाईकोर्ट ही दे सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी.

    Rain Alert in CG: रायपुर सहित कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, बिजली चमकने और तेज बारिश की चेतावनी

    सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

    सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा भी दिया जाता है, तब भी आप कुछ लाभ पाने के हकदार हैं. उन्होंने कहा कि ये लाभ हाईकोर्ट आसानी से दिला सकता है. यदि आपकी अपील स्वीकार हो जाती है, तो पूरा विवाद स्वतः समाप्त हो जाएगा. याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट शादान फरासत ने दलील दी कि बिहार के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि वोटर लिस्ट से नाम हटने का असर केवल मतदान के अधिकार तक सीमित है. उन्होंने अदालत से इस सिद्धांत को लागू करने की मांग की.  इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम 100 मामलों में भी यह साफ करेंगे, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि हाईकोर्ट इस सिद्धांत को समझेंगे और उचित राहत देंगे. सुप्रीम कोर्ट ने अपीलीय अथॉरिटी से भी कहा कि वह याचिकाकर्ता की अपील का निपटारा दो महीने के भीतर करने का प्रयास करे. यदि इसके बाद भी शिकायतों का समाधान नहीं होता है, तो याचिकाकर्ता हाईकोर्ट का रुख कर सकता है.

    Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में इन फूड्स से बनाएं दूरी, वरना पड़ सकते हैं बीमार

    पहले भी साफ कर चुका है सुप्रीम कोर्ट

    इससे पहले बिहार में SIR प्रक्रिया को बरकरार रखने वाले अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि मतदाता सूची से नाम हटने का मतलब नागरिकता खत्म होना नहीं है. अदालत ने कहा था कि चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता का अंतिम निर्णय लेने वाला प्राधिकरण नहीं है. वोटर लिस्ट से नाम हटने का प्रभाव केवल इतना है कि संबंधित व्यक्ति मतदान नहीं कर सकता, लेकिन इससे उसकी नागरिकता या उससे जुड़े अन्य अधिकार स्वतः समाप्त नहीं होते.

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRain Alert in CG: रायपुर सहित कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, बिजली चमकने और तेज बारिश की चेतावनी
    Next Article CG Vidhansabha Monsoon Session 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा, विपक्ष-सरकार के बीच तीखी बहस के आसार

    Related Posts

    भारत

    LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत

    भारत

    सरकार का फ्री AI कोर्स लॉन्च! घर बैठे सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मिलेगा सरकारी सर्टिफिकेट

    भारत

    IRCTC New Website Launch: IRCTC की नई वेबसाइट पर लॉग-इन का पूरा प्रोसेस, क्या पुरानी यूजर ID से होगा काम या बनानी होगी नई?

    Latest Posts

    Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

    Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

    CG School Safety Rule: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया सुरक्षा नियम लागू, छुट्टी से पहले रोज परिसर की जांच करेंगे शिक्षक

    CG Vidhansabha Monsoon Session 2026 LIVE: मानसून सत्र के 5वें दिन विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आमने-सामने होंगे सत्ता और विपक्ष

    CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, छत्तीसगढ़ में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार

    क्या AI कर रहा है आपकी सोचने की क्षमता कमजोर? रिसर्च में सामने आई बड़ी चेतावनी

    Chhattisgarh News: हर बिजली उपभोक्ता के लिए जरूरी खबर! Smart Meter से बिल बढ़ने के दावे की जानिए सच्चाई

    LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत

    छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का नया रास्ता! 12वीं के बाद सीधे मिलेगा B.Ed में एडमिशन, सरकार की बड़ी तैयारी

    लाशों के बीच दिखे प्रभास, ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.