Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

    CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

    Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » क्या शराब सिर्फ लिवर को करती है खराब? डॉक्टर ने बताया शरीर के इन अहम अंगों पर भी पड़ता है गंभीर असर
    स्वस्थ्य

    क्या शराब सिर्फ लिवर को करती है खराब? डॉक्टर ने बताया शरीर के इन अहम अंगों पर भी पड़ता है गंभीर असर

    News Lead 18By News Lead 18July 9, 2026Updated:July 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    शराब शरीर के लिए हानिकारक है, लेकिन लोगों को लगता है कि इससे सिर्फ लिवर खराब होता है। लिवर के लिए शराब सबसे घातक होती है, लेकिन इसका असर आपके दिल और दिमाग पर भी पड़ता है। शराब पीने से हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मस्तिष्क भी शराब से होने वाले नुकसान के प्रति उतना ही संवेदनशील होता है, जितना लिवर और दिल होते हैं। यहां तक ​​कि कम मात्रा में शराब भी दिमाग की गतिविधि और सूचना को ग्रहण करने और याद रखने की क्षमता को प्रभावित करती है। डॉक्टर की मानें तो भले ही शुरुआत में ये बदलाव मामूली लगें, लेकिन शराब पानी से दिमाग का कामकाज रोजाना प्रभावित होता है।

    Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

    शराब का दिमाग पर असर

    शराब से प्रभावित होने वाली पहली मस्तिष्क संरचनाओं में से एक हिप्पोकैम्पस है, जो याद करने और सीखने की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मस्तिष्क का यह हिस्सा मस्तिष्क कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। इससे आपको रोज की हुई घटनाओं को याद रखना मुश्किल हो जाता है। यह एक तरह का ब्लैकआउट है जिसमें आप जागे हुए और एक्टिव रहते हैं लेकिन आपको कुछ भी याद नहीं रहता। इससे याददाश्त कम होती है और बेहोशी जैसा अनुभव होता है।

    एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता कम

    शराब सिर्फ याददाश्त को ही कमजोर नहीं करती। यह मस्तिष्क के फ्रंटल लोब को भी प्रभावित करती है, जो ध्यान, योजना, निर्णय और इंपल्स कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार होता है। कॉग्निटिव डिक्लाइन सिर्फ याददाश्त में गिरावट नहीं है। इससे बातचीत को समझना, नाम याद रखना, निर्णय लेना या सरल समस्याओं को हल करना, अब उनमें अधिक समय लग सकता है और वे अधिक कठिन हो सकती हैं। समय के साथ, इससे काम पर, स्कूल में या रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान ध्यान केंद्रित करना, एक साथ कई काम करना और सही निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है।

    शराब से नींद खराब  

    कुल लोगों को लगता है कि शराब पीने से नींद बेहतर आती है, लेकिन वास्तव में नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। डॉक्टर पंडिता के अनुसार, शराब गहरी नींद और आरईएम नींद दोनों को बाधित करती है, जो यादों को मजबूत करने और मस्तिष्क के कामों को बहाल करने में मदद करने वाली अवस्थाएं हैं। इससे खराब क्वालिटी वाली नींद से लोगों को अगले दिन ध्यान केंद्रित करने में कमी, सोचने में धीमापन और नई जानकारी सीखने में कम क्षमता महसूस हो सकती है।

    T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का बुरा हाल! आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी फेल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल

    शराब पीने से शरीर में विटामिन की कमी 

    बार-बार ज्यादा शराब पीने से शरीर में विटामिन बी1 यानि थायमिन का स्तर कम होने लगता है। जो हेल्दी ब्रेन के कामकाज के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। थायमिन की कमी मस्तिष्क के उन हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है जो याद रखने और कॉग्निटिव फंक्शन में शामिल होते हैं, जिससे वर्निके एन्सेफेलोपैथी और कोर्साकॉफ सिंड्रोम जैसे गंभीर तंत्रिका संबंधी विकारों का खतरा बढ़ जाता है।

    अलग-अलग लोगों पर अलग होता है असर

    शराब का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। जितना अधिक समय तक वे शराब पीते हैं, जितनी अधिक मात्रा में पीते हैं, स्वास्थ्य में गिरावट का खतरा उतना ही बढ़ जाता है। उम्र पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं, आनुवंशिकता और पोषण भी मस्तिष्क की शराब के प्रति प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं।

    दिमाग को कैसे सुरक्षित रखें

    डॉक्टर ने बताया कि भूलने की बीमारी, एकाग्रता में कमी और सोचने की क्षमता कम होने को हमेशा बुढ़ापे या बिजी लाइफस्टाइल समझकर नजरअंदाज न करें। भूलने की बीमारी, ध्यान लगाने में कठिनाई, सोचने की क्षमता कम या निर्णय लेने में स्पष्ट बदलाव का एक कारण शराब भी हो सकती है। ऐसे में शराब से दूर रहें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    2. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    3. गर्मियों की सौगात या सेहत के लिए आफत? खाने से पहले पानी में क्यों भिगोनी चाहिए लीची, जानिए इसके फायदे और नुकसान
    4. Monsoon Health Tips: मानसून में इन चीज़ों से रहें दूर, बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा, फिर भी लोग नहीं करते परहेज
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleMeloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा
    Next Article WhatsApp से मंगाया ट्रेन टिकट पड़ा भारी! कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में युवती पकड़ी गई, जानें रेलवे का नया नियम

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    Navratri Vrat Tips: नवरात्र में फलाहार करते समय न करें ये 6 गलतियां, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

    स्वस्थ्य

    कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! अब 70% तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं, सरकार का बड़ा कदम

    स्वस्थ्य

    डॉक्टर-अस्पतालों के लिए नई सोशल मीडिया पॉलिसी, ‘गारंटीड इलाज’ और ‘नंबर-1 डॉक्टर’ जैसे दावे करने पर लगी रोक

    Latest Posts

    IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

    CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

    Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

    CJP Delhi Protest: ध्रुव राठी समेत अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा, कोर्ट ने एक साल तक शांति बनाए रखने की रखी शर्त

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मौसम रहेगा शुष्क, कई शहरों में चढ़ा पारा; बाद में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

    Jio AI Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और क्रिकेट कमेंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी; जानिए कैसे करेंगे काम

    Assam Rifles Bharti 2026: सरकारी नौकरी का मौका! असम राइफल्स में टेक्निकल-ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

    सलमान खान ने YouTube पर रखा कदम, लॉन्च किया अपना चैनल, हाफ पैंट में दिखे भाईजान, बोले- ‘शुरू से शुरू करते हैं’

    Navratri Vrat Tips: नवरात्र में फलाहार करते समय न करें ये 6 गलतियां, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.