Close Menu
    What's Hot

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच डबल धमाका! सिर्फ 4 दिन में 2 बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरा शेड्यूल
    खेल जगत

    IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच डबल धमाका! सिर्फ 4 दिन में 2 बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरा शेड्यूल

    News Lead 18By News Lead 18June 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IND vs PAK:  भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चाहे किसी भी खेल में हो, रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। हाल ही में ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी। अब हॉकी प्रेमियों के लिए भी एक ऐसा ही मौका आने वाला है। दरअसल, FIH प्रो लीग 2025-26 में भारतीय मेन्स हॉकी टीम की पाकिस्तान से टक्कर होने जा रही है। इस मुकाबले के लिए फैंस को ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि टीम इंडिया इसी सप्ताह चार दिनों के भीतर पाकिस्तान से दो बार भिड़ेगी।

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    लंदन में होगी जबरदस्त टक्कर

    बता दें, भारतीय टीम ने रॉटरडैम स्टेज का समापन नीदरलैंड्स पर 3-2 की शानदार जीत के साथ किया था। अब टीम अपने अभियान के आखिरी चार मुकाबलों के लिए लंदन पहुंच रही है, जहां उसका सामना इंग्लैंड और पाकिस्तान से होगा। जून 2026 भारत और पाकिस्तान की हॉकी प्रतिद्वंद्विता के लिए खास मायने रखता है। इसी महीने दोनों देशों की पहली भिड़ंत के 70 साल पूरे हो रहे हैं। 1956 मेलबर्न ओलंपिक के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर पहली बार इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

    इसके बाद दोनों टीमें 182 बार और आमने-सामने आ चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत के खाते में 71 जीत दर्ज हैं। 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, नए दौर की कहानी कुछ और ही कहती है। साल 2000 के बाद से भारत ने पाकिस्तान पर बढ़त बना ली है। इस दौरान भारत ने 41 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 38 जीत मिली हैं।

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    कब और कहां होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

    भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 जून को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा। इस मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा। इन मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। हॉकी फैंस TV पर स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2HD और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट पर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

    गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत सितंबर 2024 में हुई थी। अब करीब दो साल बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम मौजूदा समय में शानदार लय में है और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीम को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं पाकिस्तान भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतरेगा। ऐसे में हॉकी प्रेमियों को अगले चार दिनों में दो ऐसे मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    3. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    4. IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला
    Next Article ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी: ‘हमला फिर करेंगे’, तेहरान से तुरंत यह काम रोकने को कहा

    Related Posts

    खेल जगत

    Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

    खेल जगत

    India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

    खेल जगत

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    Latest Posts

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    बारिश के पानी से घर, फसल या सामान हुआ खराब? जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    LPG Cylinder Home Delivery: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.