Close Menu
    What's Hot

    CG BREAKING: राजधानी की ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर, इलाके में अफरा-तफरी

    CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत, दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रमाणपत्र अब 24 घंटे में होगा जारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत, दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रमाणपत्र अब 24 घंटे में होगा जारी

    News Lead 18By News Lead 18June 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए व्यापारियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बना दिया है। श्रम विभाग द्वारा 3 जून 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नियम 4, नियम 5 तथा प्रपत्र-2 को पूर्णतः प्रतिस्थापित कर नए प्रावधान लागू किए गए हैं। नए संशोधनों का उद्देश्य व्यवसायों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना, मानवीय हस्तक्षेप कम करना तथा ऑनलाइन शासन व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।संशोधित नियम 4 के तहत अब नियोक्ता द्वारा ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज तथा ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने के बाद 24 घंटे के भीतर वेब पोर्टल से श्रम पहचान संख्या का पंजीयन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। पहले पंजीयन प्रक्रिया में विभागीय स्तर पर अधिक समय लगता था, जब कि अब समयबद्ध सेवा का स्पष्ट प्रावधान कर दिया गया है।

    Train Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस फीचर से मिनटों में जानें खाली सीटों का स्टेटस

    संशोधन के अनुसार दुकानों और प्रतिष्ठानों का रिकॉर्ड श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर संधारित किया जाएगा। इससे कागजी कार्रवाई में कमी आएगी तथा विभागीय अभिलेखों का डिजिटलीकरण होगा। नए नियमों के तहत वेब पोर्टल के माध्यम से जारी श्रम पहचान संख्या प्रमाणपत्र अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत पूर्णतः वैध माना जाएगा। यदि आवेदन में दी गई जानकारी, तथ्य या दस्तावेज भ्रामक, त्रुटिपूर्ण अथवा असत्य पाए जाते हैं तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी। इससे स्व-घोषणा प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। अब प्रत्येक दुकान एवं स्थापना संचालक को प्रतिष्ठान के प्रमुख एवं स्पष्ट दिखाई देने वाले स्थान पर पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। यदि नियोक्ता या भागीदार का नाम, पता, कर्मचारियों की संख्या, प्रतिष्ठान का पता अथवा व्यवसाय की प्रकृति में परिवर्तन होता है, तो अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। प्रमाणपत्र में किसी प्रकार के परिवर्तन या संशोधन के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ई-चालान के माध्यम से करना होगा। संशोधन आवेदन प्राप्त होने के बाद नया या संशोधित पंजीयन प्रमाणपत्र भी 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन जारी करने का प्रावधान किया गया है।

    CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं

    राज्य सरकार ने पुराने प्रपत्र-2 को पूरी तरह हटाकर नया प्रपत्र लागू किया है। इसमें पहले की तुलना में अधिक विस्तृत जानकारियां शामिल की गई हैं। नई जानकारी जो दर्ज करनी होगी, उसमें श्रम पहचान संख्या एवं दिनांक, प्रतिष्ठान का पूरा पता, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर, व्यवसाय, व्यापार का स्वरूप, निजी अथवा सार्वजनिक स्थापना का विवरण, संगठन का प्रकार (प्रोपराइटर, पार्टनरशिप, एलएलपी, कंपनी, ट्रस्ट, सहकारी संस्था आदि), ईएसआई एवं ईपीएफ पंजीयन की जानकारी, नियोक्ता एवं प्रबंधक का विवरण, मुख्यालय की जानकारी, कर्मचारियों का वर्गवार विवरण, साप्ताहिक अवकाश का उल्लेख, कर्मचारियों का विस्तृत विवरण शामिल है।

    Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

    राजपत्र के अनुसार पुराने नियम 4, नियम 5 और प्रपत्र-2 को यथावत संशोधित नहीं किया गया, बल्कि उन्हें पूर्णतः प्रतिस्थापित कर दिया गया है। अर्थात पुराने प्रावधान अब प्रभावी नहीं रहेंगे और उनकी जगह नए नियम लागू होंगे। श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता का कहना है कि यह संशोधन राज्य में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस‘ को बढ़ावा देगा। ऑनलाइन पंजीयन, 24 घंटे की समय-सीमा, स्व-घोषणा आधारित प्रमाणपत्र तथा संशोधन की डिजिटल व्यवस्था से छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और सेवा प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी। विभागीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने श्रम विभाग की सेवाओं को डिजिटल, समयबद्ध और स्व-प्रमाणन आधारित बनाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTrain Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस फीचर से मिनटों में जानें खाली सीटों का स्टेटस
    Next Article शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    Related Posts

    Raipur

    CG BREAKING: राजधानी की ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर, इलाके में अफरा-तफरी

    Korba

    CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

    छत्तीसगढ़

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    Latest Posts

    CG BREAKING: राजधानी की ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर, इलाके में अफरा-तफरी

    CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत, दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रमाणपत्र अब 24 घंटे में होगा जारी

    Train Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस फीचर से मिनटों में जानें खाली सीटों का स्टेटस

    CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं

    Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

    ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

    आग का तांडव! पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

    बिजली के लिए ग्रामीणों का अनोखा विरोध: 48 गांवों के 500 लोगों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.