Close Menu
    What's Hot

    ‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

    CG NEWS : रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

    राष्ट्रपति भवन में बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का मान, तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    ‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

    News Lead 18By News Lead 18June 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    सक्ती : जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनजीएसएल (NGSL) कंपनी के करीब 70 श्रमिक प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने प्रबंधन पर बिना लिखित सूचना दिए उन्हें काम से हटाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद स्थिति सामान्य होने के बजाय और बिगड़ गई है। हादसे के बाद से प्लांट में कामकाज प्रभावित हुआ है और इसी के चलते 200 से अधिक कर्मचारियों को कथित तौर पर रोजगार से हटा दिया गया है।

    CG NEWS : रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

    उनका कहना है कि पहले यहां लगभग 400 ठेका श्रमिक कार्यरत थे, जिनमें से आधे से अधिक अब बेरोजगार हो गए हैं। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की लिखित सूचना नहीं दी गई, बल्कि मौखिक रूप से काम से अलग कर दिया गया। इससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई श्रमिकों ने कहा कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें हटाए जाने से परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि सभी प्रभावित श्रमिकों को पुनः काम पर रखा जाए या उन्हें किसी अन्य एजेंसी में समायोजित किया जाए।

    राष्ट्रपति भवन में बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का मान, तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

    साथ ही उन्होंने मई और जून माह का लंबित वेतन, तीन महीने का अतिरिक्त मुआवजा, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, एनओसी, पीएफ, ईएसआईसी और बोनस सहित सभी देयकों के तत्काल भुगतान की मांग की है। इस मामले में वेदांता पावर प्लांट के पीआरओ दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि सभी श्रमिक एनजीएसएल कंपनी के ठेका अंतर्गत कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से एनजीएसएल अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन के अनुसार एनजीएसएल कंपनी ने श्रमिकों के बकाया भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया है। इसी आश्वासन के बाद श्रमिकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG NEWS : रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रपति भवन में बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का मान, तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

    Raipur

    Exam Fee Update: बोर्ड छात्रों को झटका… 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

    Latest Posts

    ‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

    CG NEWS : रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

    राष्ट्रपति भवन में बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का मान, तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

    भीषण विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन, पायलट और को-पायलट की मौत

    IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा

    Exam Fee Update: बोर्ड छात्रों को झटका… 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

    छत्तीसगढ़ खनिज विभाग का बड़ा फैसला – अवैध खनन करते पकड़े गए तो रद्द होगा पट्टा, लगेगा भारी जुर्माना

    छत्तीसगढ़ के इस जेल में मिले HIV पॉजिटिव बंदी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

    CRIME NEWS : 7 साल से फरार बिहार का मोस्ट वांटेड आपराधी रायपुर में गिरफ्तार, स्टील कंपनी में नौकरी कर पुलिस को दे रहा था चकमा

    Summer Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… बिलासपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.