Close Menu
    What's Hot

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…
    भारत

    यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

    News Lead 18By News Lead 18June 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ओडिशा के कटक शहर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रेस चौक के पास स्थित मछली बाजार में लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि पूरा बाजार जलकर राख हो गया और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच लगी। आग लगने के बाद कुछ ही समय में उसने पूरे मछली बाजार और उससे जुड़े गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।

    CG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका

    आसपास मौजूद लोगों ने जब आग की लपटें और धुआं उठता देखा तो तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे नियंत्रित करने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा भुवनेश्वर से एक रोबोटिक फायर फाइटिंग वाहन भी मंगाया गया, जिसे आग बुझाने के काम में लगाया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि जिस इमारत के पास आग लगी, वहां एक पेंट का गोदाम भी मौजूद था। गोदाम में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग और तेजी से फैल गई। इससे दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घना धुआं और तेज गर्मी के कारण कई हिस्सों तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया।

    LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी, बाहर खाना-पीना पड़ेगा अब जेब पर भारी; छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े

    दमकल कर्मियों को ऑक्सीजन मास्क पहनकर धुएं से भरे कमरों और गलियारों में प्रवेश करना पड़ रहा है। खराब दृश्यता और अत्यधिक गर्मी के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। रविवार का कारोबार खत्म होने के बाद दिनभर की नकद बिक्री की रकम बाजार में ही रखी गई थी। चूंकि रविवार होने के कारण बैंक बंद थे, इसलिए करीब 50 से 60 लाख रुपये नकद बाजार परिसर में मौजूद थे। व्यापारियों को आशंका है कि यह पूरी रकम आग में जलकर नष्ट हो गई है। जानकारी के अनुसार बाजार में काम करने वाले करीब 17 मछली व्यापारियों को इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। नकदी के अलावा फर्नीचर, व्यापारिक उपकरण, डीप फ्रीजर और अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे ने कई व्यापारियों की रोजी-रोटी पर गंभीर असर डाला है और उनका सालों का निवेश कुछ ही घंटों में खत्म हो गया।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका
    Next Article CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत, 30 जून से पहले मोबाइल पर करें ये जरूरी काम

    Related Posts

    भारत

    Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

    भारत

    Google Anti-Scam Feature: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! फर्जी कॉल्स खुद कट और ब्लॉक करेगा Google का नया फीचर

    भारत

    Telecom Rules 2026: 1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम? जानें नया नियम

    Latest Posts

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

    CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

    छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा, 3 नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी; जानिए किन रूटों पर दौड़ेंगी ट्रेनें

    Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन इस तारीख से शुरू

    CG High Court Holidays 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2027 में कब-कब बंद रहेगा कोर्ट? देखें पूरी सूची

    Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

    Google Anti-Scam Feature: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! फर्जी कॉल्स खुद कट और ब्लॉक करेगा Google का नया फीचर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.