Close Menu
    What's Hot

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Ukraine-Russia war: रोबोट सैनिकों और ड्रोन टैंकों से जंग लड़ रहा यूक्रेन, बिना सीमा पहुंचे रूस को दे रहा करारा जवाब
    देश - विदेश

    Ukraine-Russia war: रोबोट सैनिकों और ड्रोन टैंकों से जंग लड़ रहा यूक्रेन, बिना सीमा पहुंचे रूस को दे रहा करारा जवाब

    News Lead 18By News Lead 18May 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Russia-Ukraine War: रूस ने जब यूक्रेन पर 24 फरवरी, 2022 को पूर्ण पैमाने पर आक्रमण किया तब ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना था कि ये लड़ाई 10-15 दिन से ज्यादा नहीं चलेगी. किसी को यकीन नहीं था कि रूस जैसी महाशक्ति के आगे यूक्रेन टिक पाएगा. रूस की सेनाओं के पास मौजूद हथियारों को देखा जाए तो इसके सामने यूक्रेन कहीं खड़ा नहीं दिखता. लेकिन, सच ये है कि आज 4 साल बाद भी यूक्रेन युद्ध के मैदान में टिका हुआ है. यूक्रेन ने शुरुआत में हुए नुकसान के बाद अपनी रणनीति बदली और सैनिकों को सीमा पर भेजने के बदले रोबोट, ड्रोन और दूर से नियंत्रित होने वाले टैंकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. इस रणनीति के दम पर यूक्रेन ने कई मोर्चों पर बढ़त हासिल कर ली है.

    IPL 2026 Final: RCB vs GT आज महामुकाबला, तय होगा नया चैंपियन – जानिए कब और कहां देखें LIVE

    सीमा से दूर रहकर लड़ रहे हैं यूक्रेनी सैनिक

    CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के सैनिक अब रूस से लड़ाई सीमा से काफी दूर जमीन के नीचे बने बंकरों में बैठकर लड़ रहे हैं. ये सैनिक अब ड्रोन युद्ध और रोबोटिक उपकरणों को दूर से कंट्रोल करने में माहिर हो चुके हैं. हाल ही में पूर्वी यूक्रेन में रूस की अग्रिम पंक्ति के तीन ठिकानों पर यूक्रेनी सैनिकों ने दूर से ही छह धमाके किए. रिपोर्ट में बताया गया है कि यूक्रेन के ज्यादातर मिशन अब मानवरहित हैं.

    22,000 से ज्यादा मानवरहित मिशन पूरे किए गए

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी सेना ने पूरी तरह से रोबोट और ड्रोनों की मदद से इस साल अप्रैल में रूस के एक ठिकाने पर पहली बार कब्जा किया. जेलेंस्की ने ये भी बताया कि जनवरी से अब तक इन मानवरहित मशीनों ने 22,000 से ज्यादा मिशन पूरे किए हैं. यूक्रेन ने इस युद्ध में ड्रोन का इस्तेमाल बेहद चतुराई से किया है. CNN की रिपोर्ट बताती है कि रूस के सैनिकों में यूक्रेनी ड्रोन का इतना खौफ है कि उनके खेमें में इसे “मौन मृत्यु” कहा जाता है. ये ड्रोन तब सामने आते हैं जब ये केवल 10 मीटर दूर होते हैं. यूक्रेन पहले छोटे ड्रोन रूसी सैनिकों का ध्यान भटकाने के लिए भेजता है. ऊपर निगरानी ड्रोन से लाइव फीड दूर बंकर में बैठे सैनिक देख रहे होते हैं. जब रूसी सैनिकों का ध्यान भटकता है तो बड़े कामिकेज ड्रोन से असली हमला किया जाता है.

    कैसे रूस को आगे बढ़ने से रोक रहा है यूक्रेन?

    रूस-यूक्रेन युद्ध एक लाइव ‘प्रयोगशाला’ बन चुका है. इसमें बड़े पैमाने पर ग्राउंड रोबोट्स, ड्रोन्स और रीमोटली कंट्रोल्ड हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है. यूक्रेन ने युद्ध के मैदान को पूरी तरह ‘डिजिटाइज़’ कर दिया है. यूक्रेन सरकार ने ‘Brave1’ जैसे प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं जिसके तहत कड़ों घरेलू टेक कंपनियां लगातार नए-नए रोबोट्स विकसित कर रही हैं. छोटे साइज के मानवरहित ग्राउंड व्हीकल्स (UGVs) बनाए जा रहे हैं. यूक्रेन ने छोटे रिमोट-कंट्रोल्ड टैंकों पर हैवी मशीन गन फिट की है. इन अनमैन्ड ‘मिनी-टैंकों’ से रॉकेट भी दागे जा रहे हैं. इनकी मदद से यूक्रेन सीधे रूसी ट्रेंच पर हमला कर रहा है.

    Census 2027 Update: रायपुर में जनगणना का पहला चरण संपन्न, 33 सवालों के जरिए हुआ घर-घर सर्वे; अब दूसरे फेज में जुड़ेंगे छूटे मकान

    आत्मघाती रोबोट भी मैदान में…

    यूक्रेन ने कुछ रोबोट्स को ‘चलता-फिरता बम’ बना दिया है. ये करीब 30 से 200 किलोग्राम तक विस्फोटक लेकर रूसी बंकरों या सैन्य ठिकानों में घुस जाते हैं. ये रोबोट रूसी सैनिकों के छिपने के ठिकानों को उड़ा देते हैं. इनके अलावा ‘Bizon-L’ जैसे रोबोट अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों तक खाना, दवाइयां और गोला-बारूद पहुंचा रहे हैं. कैमरे और बारूद से लैस बेहद सस्ते ड्रोन्स सीधे रूसी टैंकों या सैनिकों पर जाकर टकराते हैं और भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. खास बात ये है कि यूक्रेनी ड्रोन AI से भी लैस हैं. रूसी एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इन्हें रोकना असंभव साबित हो रहा है.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIPL 2026 Final: RCB vs GT आज महामुकाबला, तय होगा नया चैंपियन – जानिए कब और कहां देखें LIVE
    Next Article CG News : सुशासन तिहार में गरमाया माहौल, धरमलाल कौशिक और राजेंद्र शुक्ला के बीच मंच पर तीखी नोकझोंक

    Related Posts

    देश - विदेश

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    देश - विदेश

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    देश - विदेश

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    Latest Posts

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

    CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

    छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा, 3 नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी; जानिए किन रूटों पर दौड़ेंगी ट्रेनें

    Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन इस तारीख से शुरू

    CG High Court Holidays 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2027 में कब-कब बंद रहेगा कोर्ट? देखें पूरी सूची

    Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

    Google Anti-Scam Feature: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! फर्जी कॉल्स खुद कट और ब्लॉक करेगा Google का नया फीचर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.