Close Menu
    What's Hot

    Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

    Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

    IND vs ENG ODI Series 2026: इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत! पहले वनडे की तारीख नोट करें, सामने आया पूरा ODI शेड्यूल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Mahtari Vandan Yojana Update: E-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है लाभ, सरकार ने तय की अंतिम तारीख
    छत्तीसगढ़

    Mahtari Vandan Yojana Update: E-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है लाभ, सरकार ने तय की अंतिम तारीख

    News Lead 18By News Lead 18May 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Mahtari Vandan Yojana Update: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार को आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें। योजना का लाभ मिलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की लाखों महिलाओं को राहत मिली है। वहीं अब योजना में E-KYC लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आपको बता दे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को किया गया था। योजना के तहत राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह 1,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

    छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान

    85 प्रतिशत हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी

    योजना शुरू होने के बाद महिलाओं को सरकारी नौकरी मिल गई, कुछ हितग्राहियों ने स्वेच्छा से योजना छोड़ दी, जबकि कई लोगों द्वारा दो-दो आवेदन किए गए थे। ऐसे मामलों की पहचान कर राशि रोकने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शासकीय सेवा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों द्वारा भी लाभ लेने के मामले सामने आए हैं। कुछ ऐसे आवेदन भी मिले हैं, जिनमें प्रदेश की निवासी नहीं होने के बावजूद योजना का लाभ लिया जा रहा था। महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक 85 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अपात्र और मृत हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं और जिन लोगों ने गलत तरीके से लाभ लिया है, उनसे राशि की वसूली भी की जा रही है। कुल 65.30 लाख हितग्राहियों में से करीब 55.99 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। अकेले रायपुर जिले में 4.27 लाख से अधिक हितग्राही योजना में शामिल हैं।

    ईकेवायसी की प्रक्रिया

    विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए लगातार सत्यापन और ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। योजना का पहला चरण नवंबर में शुरू हुआ था, जिसमें 4.18 लाख हितग्राहियों को शामिल किया गया। दूसरे चरण की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। इसके बाद हितग्राहियों को बाल विकास परियोजना कार्यालयों में जाकर सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

    ये है EKYC की स्थिति

    प्रदेश में ई-केवाईसी की स्थिति देखें तो बलौद जिले में सबसे अधिक 93.22 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन हुआ है। वहीं कबीरधाम, बलौदाबाजार, कोरबा और रायगढ़ जिले भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। दूसरी ओर बस्तर संभाग के जिलों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में ई-केवाईसी का प्रतिशत काफी कम है। अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता की कमी, तकनीकी दिक्कतें, इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या और दूरस्थ क्षेत्रों में संसाधनों की कमी इसके प्रमुख कारण हैं।

    रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष बनने पर लक्ष्मण सेन ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से की सौजन्य मुलाकात

    30 जून तक कराएं ई-केवाईसी

    जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है। वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

    सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
    इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा।
    अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं ।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान
    Next Article ISRO Satellite: बस्तर में बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन शुरू, ISRO सैटेलाइट से 200 करोड़ के खजाने की तलाश तेज

    Related Posts

    Raipur

    Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के इंजीनियर का खौफनाक कदम: गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    Raipur

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    Latest Posts

    Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

    Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

    IND vs ENG ODI Series 2026: इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत! पहले वनडे की तारीख नोट करें, सामने आया पूरा ODI शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ के इंजीनियर का खौफनाक कदम: गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Train Travel Rules: ट्रेन के कोच में बना ‘हनीमून रूम’! VIDEO वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, जानें क्या हैं सफर के नियम

    TRAI का बड़ा फैसला: Truecaller अब बैंक और सरकारी कॉल्स को नहीं कर पाएगा स्पैम टैग, बदले जाएंगे नियम

    ‘Dhurandhar’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई! कॉन्सर्ट में दिखाई इंगेजमेंट रिंग, पहली बार मंगेतर शेखर चौधरी से कराया रूबरू

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.