Close Menu
    What's Hot

    Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

    Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

    IND vs ENG ODI Series 2026: इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत! पहले वनडे की तारीख नोट करें, सामने आया पूरा ODI शेड्यूल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IPLके बाद भी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच जारी:जून में CCPL,अक्टूबर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज;राजधानी में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम
    Raipur

    IPLके बाद भी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच जारी:जून में CCPL,अक्टूबर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज;राजधानी में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम

    News Lead18By News Lead18May 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

      रायपुर  BCCI ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टी-20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से रायपुर में होगा। इसके बाद वनडे मुकाबले बड़ौदा में खेले जाएंगे। रायपुर के लिए यह सीरीज कई मायनों में खास मानी जा रही है।

    पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम राजधानी में इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। वहीं जिम्बाब्वे महिला टीम का यह पहला भारत दौरा होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच कोई भी सीधी सीरीज नहीं हुई है। इससे पहले दोनों का सामना सिर्फ ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर मुकाबलों में हुआ है।

    महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी

    BCCI आने वाले ICC टूर्नामेंट्स को देखते हुए महिला क्रिकेट में लगातार द्विपक्षीय सीरीज बढ़ा रहा है। साल 2027 में महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। ऐसे में टीमों को ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल मैच प्रैक्टिस देने पर जोर दिया जा रहा है।

    रायपुर में सीरीज आयोजित होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अब महिला क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के लिए भी शहर को प्राथमिकता दी जा रही है।

    जून में लौटेगा CCPL का रोमांच

    आईपीएल के बाद जून में CCPL का आयोजन किया जाएगा। पिछले दो साल से लगातार हो रही इस लीग को प्रदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लीग का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया जाता है, जिसमें प्रदेश की कई फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं।

    टी-20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है। साथ ही क्रिकेट फैंस को लगातार हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलता है।

    रायपुर को अब नियमित मिलेंगे बड़े मुकाबले

    स्टेडियम के BCCI के अधीन आने के बाद रायपुर में क्रिकेट गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। IPL मुकाबलों के सफल आयोजन के बाद अब महिला इंटरनेशनल मैच भी शहर को मिलने लगे हैं।

    BCCI अधिकारियों के मुताबिक रोटेशन पॉलिसी के तहत अब रायपुर में नियमित रूप से इंटरनेशनल टी-20, वनडे, टेस्ट और IPL मैच आयोजित किए जाएंगे। इससे राजधानी देश के उभरते क्रिकेट हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा की पिटाई:बेटे को लेकर पत्नी-ससुराल पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, तो ऑफिस में घुसकर ससुर ने पीटा
    Next Article भूपेश बोले-जनता से अपील कर PM विदेश यात्रा पर निकले:सरकार खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही, जनता को पालन करने की दे रही नसीहत

    Related Posts

    Raipur

    Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के इंजीनियर का खौफनाक कदम: गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    Raipur

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    Latest Posts

    Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

    Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

    IND vs ENG ODI Series 2026: इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत! पहले वनडे की तारीख नोट करें, सामने आया पूरा ODI शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ के इंजीनियर का खौफनाक कदम: गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Train Travel Rules: ट्रेन के कोच में बना ‘हनीमून रूम’! VIDEO वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, जानें क्या हैं सफर के नियम

    TRAI का बड़ा फैसला: Truecaller अब बैंक और सरकारी कॉल्स को नहीं कर पाएगा स्पैम टैग, बदले जाएंगे नियम

    ‘Dhurandhar’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई! कॉन्सर्ट में दिखाई इंगेजमेंट रिंग, पहली बार मंगेतर शेखर चौधरी से कराया रूबरू

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.