Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा की पिटाई:बेटे को लेकर पत्नी-ससुराल पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, तो ऑफिस में घुसकर ससुर ने पीटा
    छत्तीसगढ़

    बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा की पिटाई:बेटे को लेकर पत्नी-ससुराल पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, तो ऑफिस में घुसकर ससुर ने पीटा

    News Lead18By News Lead18May 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर के चर्चित बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बेटे को अपने साथ ले जाने की बात को लेकर पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने होटल ऑफिस में ही उनकी पिटाई कर दी।

    घटना के बाद कारोबारी ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बलदेव खनूजा के ससुर अमरजीत सिंग होरा ने भी अपने दामाद के खिलाफ तेलीबांधा थाना में शिकायत की है।

    तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बलदेव खनूजा वीआईपी रोड स्थित खनूजा हाउस में रहते हैं और बेबीलॉन होटल का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उनका 8 वर्षीय बेटा उनके साथ रहता है।

    15 मई 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी तरनप्रीत खनूजा, ससुर अमरजीत सिंह होरा और सास देवेंद्र होरा होटल बेबीलॉन के ऑफिस पहुंचे थे। वे बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे। इस दौरान बच्चे ने मां और ननिहाल पक्ष के साथ जाने से इनकार कर दिया।

    बलदेव खनूजा का आरोप है कि उन्होंने ससुराल पक्ष से कहा कि बच्चे का जाने का मन नहीं है, इसलिए जबरदस्ती न करें। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ससुर अमरजीत सिंह होरा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

    इस दौरान उन्होंने हाथ में पहने कड़े से भी हमला किया। मारपीट में बलदेव खनूजा के कंधे और सीने में चोट आई है। घटना के समय ऑफिस में मौजूद जसप्रीत सिंह खनूजा, अनिल दुबे और गुरूचरण सिंह होरा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दोनों पक्षों ने दी शिकायत

    इस मामले में तेलीबांधा निरीक्षक अजय झा ने बताया कि, कारोबारी बलदेव खनूजा ने विवाद के बाद अपने ससुर के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं, बलदेव खनूजा के ससुर अमरजीत सिंग ने भी लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत पर उन्होंने उनकी बेटी को उसके बेटे से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में ग्रीन आर्मी का गदही तालाब बचाओ अभियान:13 सप्ताह से जारी, 70 लोगों ने किया श्रमदान, तालाब से निकला भारी कचरा
    Next Article IPLके बाद भी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच जारी:जून में CCPL,अक्टूबर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज;राजधानी में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.