Close Menu
    What's Hot

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » 413 खाताधारकों पर केस, दो दिन में 8 बैंकों के 889 खातों की शिकायत
    छत्तीसगढ़

    413 खाताधारकों पर केस, दो दिन में 8 बैंकों के 889 खातों की शिकायत

    News Lead18By News Lead18May 16, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    दुर्ग जिले में साइबर ठगी, सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुए म्यूल अकाउंट्स पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बीते 48 घंटे में जिले के 8 थानों में 889 बैंक खाताधारकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक जिले में अब तक 2567 से ज्यादा संदिग्ध किराए के बैंक खातों की पहचान हुई है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम खपाने में किया गया। बुधवार रात 476 और गुरुवार रात 413 खाताधारकों पर केस दर्ज किए गए।

    ये खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज, बंधन बैंक, आईडीएफसी, कोटक महिंद्रा, कैनरा, आईडीबीआई और एसबीआई समेत 8 बैंकों में खोले गए थे। सबसे ज्यादा केस सुपेला, छावनी और पुरानी भिलाई थानों में दर्ज हुए।

    728 खातों की जांच अभी लंबित: अप्रैल में जिले के 18 थानों को 753 संदिग्ध खातों की सूची जांच के लिए दी गई थी। इनमें अब तक सिर्फ 25 खातों का सत्यापन हो पाया है, जबकि 728 खातों की जांच जारी है। कई खाताधारक पते पर नहीं मिले और कुछ ने मोबाइल नंबर तक बदल दिए हैं।

    इसी तरह साइबर रेंज थाने को भी 950 खातों की जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कई खाताधारकों से क्राइम ब्रांच पहले ही पूछताछ कर चुकी है, इसलिए अब वे वकीलों के साथ थानों पहुंच रहे हैं।

    ऐसे काम करता है म्यूल अकाउंट नेटवर्क: पुलिस जांच में सामने आया है कि ठग किराए के बैंक खातों का इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन के लिए करते हैं। दलाल छोटे व्यापारियों, मजदूरों या जरूरतमंद लोगों से 5 से 10 हजार रुपए महीने में बैंक खाते किराए पर लेते हैं।

    खाताधारक अपने दस्तावेज और बैंक डिटेल सौंप देते हैं, जिसके बाद मोबाइल नंबर बदलकर खाते ठगों के नेटवर्क में इस्तेमाल किए जाते हैं। ठगी की रकम कई खातों में घुमाकर दूसरे राज्यों तक भेजी जाती है और आखिर में बड़े शहरों में एटीएम से नकदी निकाली जाती है। केंद्र सरकार का समन्वय पोर्टल ऐसे संदिग्ध ट्रांजेक्शन ट्रैक कर खातों की सूची पुलिस को भेजता है।

    पहले भी हुई कार्रवाई

    1. मोहन नगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े दो मामलों के केस दर्ज किए थे। एक मामले में 111 खाता धारक और दूसरे में 23 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अब तक पुलिस 72 लोगों को जेल भेज चुकी है। जानकारी के मुताबिक अभी पुलिस सिर्फ खाता धारक के साथ उसे भी जेल भेज रही है, जिसने धारक से किराए पर खाता लिया था।
    2. पद्भनाभपुर पुलिस ने भी 122 खाता धारकों पर केस दर्ज किए थे। 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस म्यूल खातों के लेयर 1 और दो की जांच कर रही है। कई मामलों में ट्रांजेक्शन के लेयर 20 से ज्यादा होती है। छोटी रकम को ठिकाने लगाने के लिए ठग खातों के कम लेयरों का उपयोग करते है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रोटोकॉल पर बवाल:शहर का प्रथम नागरिक हर कार्यक्रम में तीसरे नंबर पर
    Next Article आप प्रमोट होकर आए हैं या सीधे भर्ती’ ड्रेसकोड पर छत्तीसगढ़ HC ने अफसर को लगाई फटकार

    Related Posts

    Raipur

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    छत्तीसगढ़

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Latest Posts

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी-उमस, आज से बदलेगा मौसम; अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश के आसार

    ‘DJ वाले बाबू’ अब हो जाएं सावधान! तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 1.05 करोड़ के जुर्माने की मांग

    Chhattisgarh News: 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम

    Train Travel Rules: ट्रेन के कोच में बना ‘हनीमून रूम’! VIDEO वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, जानें क्या हैं सफर के नियम

    TRAI का बड़ा फैसला: Truecaller अब बैंक और सरकारी कॉल्स को नहीं कर पाएगा स्पैम टैग, बदले जाएंगे नियम

    ‘Dhurandhar’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई! कॉन्सर्ट में दिखाई इंगेजमेंट रिंग, पहली बार मंगेतर शेखर चौधरी से कराया रूबरू

    FSSAI: Swiggy Instamart पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, सड़े-गले अंडे और खराब दूध की शिकायतों पर 9 नोटिस जारी

    Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 साल बाद टी20 की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

    CG CBG Policy 2026: छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई CBG नीति, किसानों से लेकर आमजनता तक को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें नई नीति की खास बातें

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.