Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में खाई में गिरी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप, 2 गंभीर

    छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती, SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

    छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना: 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » खरोरा मांठ :- हाई-वोल्टेज विवाद: 78 किसानों ने शारदा एनर्जी के बिजली टावरों का किया जमकर विरोध
    छत्तीसगढ़

    खरोरा मांठ :- हाई-वोल्टेज विवाद: 78 किसानों ने शारदा एनर्जी के बिजली टावरों का किया जमकर विरोध

    News Lead18By News Lead18May 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और किसानों के निजी अधिकारों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। मेसर्स सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड द्वारा बिछाई जा रही 132 के.व्ही. विद्युत पारेषण लाइन के निर्माण ने तूल पकड़ लिया है। क्षेत्र के लगभग 78 किसानो ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उनकी निजी कृषि भूमि पर बिना सहमति और पूर्व सूचना के जबरन टावर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका और सुरक्षा दोनों खतरे मे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब तिल्दा नेवरा एसडीएम कार्यालय द्वारा एक उद्घोषणा जारी की गई। ग्राम बेल्दार सिवनी, मांठ और खरोरा के प्रभावित किसानों का कहना है कि प्रशासन ने 9 अप्रैल 2024 को नोटिस जारी कर आपत्तियां मांगी थीं, लेकिन उन्हें इस पूरी प्रक्रिया से अंधेरे में रखा गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग, पटवारी और कंपनी अधिकारियों ने उनकी अनुपस्थिति मे ही “संयुक्त मौका निरीक्षण” की खानापूर्ति कर ली और मुआवजे की फाइलें तैयार कर लीं।
    खेतों मे जान का खतरा और जमीन की कीमत होगी शून्य : एसडीएम कार्यालय में दर्ज शिकायत में किसानो ने अपनी आपत्तियां स्पष्ट की हैं। उनका कहना है कि वे “साधारण कृषक हैं और जमीन ही उनके जीवन का एकमात्र आधार है। खेतों के बीच टावर लगने से खेती की मशीनरी चलाने में बाधा आएगी और हाई-वोल्टेज तारों के सायें में काम करना जानलेवा साबित हो सकता है। किसानो ने दो टूक कहा है कि उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि अपनी पुश्तैनी जमीन सुरक्षित चाहिए। टावर लगने से भूमि की बाजार कीमत भी कौड़ियो के भाव रह जाएगी।

    प्रशासन के पाले में गेंद, 21 तारीख पर टिकी निगाहें :
    बीते 10 मई को किसानो ने एसडीएम आशुतोष देवांगन के समक्ष अपनी व्यथा रखी, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 21 मई को तय की गई है। किसानो ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी निजी भूमि पर अवैध निर्माण नहीं रोका गया, तो वे उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। फिलहाल, कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन 78 परिवारों के भविष्य और औद्योगिक विस्तार के बीच क्या न्यायसंगत रास्ता निकालता है।
    सूत्रों की माने तो पहले csptcl से मिलकर sarda एनर्जी वालो ने 4 किलोमीटर के दूरी पर सर्वे कराया था लेकिन रसूखदारों की भूमि आ जाने से उन्हें बचाने दूरी को 9 किलोमीटर बढ़ाकर छोटे किसानों को टारगेट कर रहे है आखिर क्यों कम दूरी की लागत को अधिक दूरी करके अपना खर्च क्यों बढ़ाना चाहेगा सारदा एनर्जी पलांट

     

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleनाकाम मोदी ने फिर जनता को लाइन में लगा दिया- देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप
    Next Article कान्हा किसली ट्रिप पर गए रायपुर के कांग्रेस नेता का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में खाई में गिरी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप, 2 गंभीर

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती, SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना: 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

    Latest Posts

    Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में खाई में गिरी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप, 2 गंभीर

    छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती, SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

    छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना: 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

    सरेआम ट्रोल हुए डोनाल्ड ट्रंप! NBA फाइनल्स में दर्शकों ने की जोरदार हूटिंग, VIDEO हुआ वायरल

    CG News : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

    मैदान पर हुआ बड़ा कन्फ्यूजन! Priyansh और Gaikwad एक ही छोर पर पहुंचे, फिर भी Arya क्यों हुए आउट? जानें

    RI Promotion Exam: RI प्रमोशन परीक्षा मामले में सफल अभ्यर्थियों को फिर लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की

    CG CRIME : घर के बाहर खड़ी कार को बदमाशों ने लगाई आग, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से किया सुसाइड

    छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई CM हेल्पलाइन 1076, टोल-फ्री कॉल पर दर्ज करें अपनी शिकायत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.