Close Menu
    What's Hot

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर

    News Lead18By News Lead18May 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि उरला इलाके में घर से बम बनाने का सामान मिला है। वहीं एक दिन पहले मेकाहारा के पास हुए गैंगवार में घंटों तक सड़क पर चाकू, तलवार और फरसा लहराए गए। गोली मारकर दो युवतियों की हत्या और पुराने विधानसभा के पास व्यापारी से एक करोड़ रुपए की लूट जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार दावा कर रही है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था नियंत्रण में है, लेकिन राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। आखिर अपराध किस स्तर तक पहुंचने के बाद सरकार मानेगी कि कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। उन्होंने रायपुर को चाकूपुर बताया।

    कांग्रेस बोली- राजधानी में रोज तीन हत्या की घटनाएं

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोज लूट, चोरी, डकैती, चाकूबाजी और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। रायपुर में हालात ऐसे हो गए हैं कि अपराधी खुलेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लोगों पर हमला कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा सरकार बनने के बाद राजधानी में औसतन रोज तीन हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।

    महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हमला

    सुशील आनंद शुक्ला ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म और मासूम बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रोज प्रदेशभर से तीन से चार गंभीर घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे प्रदेश शर्मसार हो रहा है।

    रायपुर को बताया चाकूपुर

    सुशील आनंद ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। राह चलते लोगों पर चाकू से हमला किया जा रहा है और सरेआम गोलीबारी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजधानी में गोलीबारी की आठ घटनाएं हो चुकी हैं।

    उन्होंने रायपुर को “चाकूपुर” बताते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग हर शहर में हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं।

    कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता नहीं

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नहीं। अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों ही प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची
    Next Article कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    Related Posts

    Raipur

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    Raipur

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Raipur

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    Latest Posts

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.