Close Menu
    What's Hot

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

    News Lead18By News Lead18May 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें अभी लागू नहीं हो पाई हैं, लेकिन जून महीने से आम उपभोक्ताओं को बिजली का झटका लग सकता है। राज्य पावर कंपनी द्वारा पेश किए गए 6,300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम घाटे की याचिका ने बिजली नियामक आयोग को परेशान कर रखा है।

    फरवरी में हुई जनसुनवाई के बाद से पिछले ढाई महीनों से आयोग इस घाटे की भरपाई और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले बोझ के बीच संतुलन बनाने के लिए मंथन कर रहा है।

    विरोधाभासी आंकड़े सामने आए

    पावर कंपनी ने नए वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए जो लेखा-जोखा पेश किया है, उसमें विरोधाभासी आंकड़े सामने आए हैं। कंपनी का अनुमान है कि प्रचलित दरों से उसे 26,216 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा, जबकि सालाना खर्च 25,460 करोड़ रुपये रहेगा

    तकनीकी रूप से कंपनी को 756 करोड़ रुपये का लाभ होना चाहिए, लेकिन पेंच पिछले वर्षों के राजस्व अंतर (पुराने घाटे) में फंसा है। कंपनी का दावा है कि पुराने घाटे को समायोजित करने के बाद भी उसे 32,500 करोड़ रुपये की कुल आवश्यकता है, जिसके लिए टैरिफ बढ़ाना अनिवार्य है।

    20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

    नियामक आयोग इस समय कंपनी के दावों की सूक्ष्म जांच कर रहा है। यदि आयोग कंपनी द्वारा बताए गए घाटे का बड़ा हिस्सा स्वीकार कर लेता है, तो बिजली की दरों में 20 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करनी पड़ सकती है। पिछले वर्ष जब आयोग ने केवल 500 करोड़ रुपये का घाटा स्वीकार किया था, तब बिजली के दाम में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अब घाटे का आंकड़ा कई गुना अधिक होने से आयोग भी असमंजस में है।

    जून से नया टैरिफ प्रभावी होने की उम्मीद

    आमतौर पर नया टैरिफ अप्रैल से प्रभावी हो जाता है, लेकिन इस बार लंबी खींचतान के कारण मई का महीना शुरू होने के बाद भी फैसला नहीं आया है। आयोग की कोशिश है कि घाटे को कम से कम मानकर उपभोक्ताओं पर बोझ घटाया जाए। हालांकि, देर-सबेर जून तक नई दरों का ऐलान होना तय माना जा रहा है, जिससे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपीडब्ल्यूडी के अफसरों ने खेल कर दिया…:टेंडर ‘श्री जी’ को, नाम काटकर ‘फॉर्च्यून अंश’ को दे दिया 50 लाख रु. का ठेका
    Next Article छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक

    Latest Posts

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक

    छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

    पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने खेल कर दिया…:टेंडर ‘श्री जी’ को, नाम काटकर ‘फॉर्च्यून अंश’ को दे दिया 50 लाख रु. का ठेका

    सुशासन तिहार:सीएम ने जमीन पर बैठकर श्रमिकों संग खाया बोरे-बासी; चखी आमा चटनी और मुनगा बड़ी

    दिन में कार्रवाई, शाम को फिर से बिकने लगी दवा:वजन घटाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे युवा इसलिए ‘वेट लॉस’ दवाओं का काला कारोबार

    विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन:रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित, बस्तर पर्यटन को बढ़ावा

    टूरिज्म-बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड:व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न तस्वीरें, विरोध करने पर दी गालियां; केस दर्ज

    तपती गर्मी पर लगेगा ब्रेक: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.