Close Menu
    What's Hot

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » दिन में कार्रवाई, शाम को फिर से बिकने लगी दवा:वजन घटाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे युवा इसलिए ‘वेट लॉस’ दवाओं का काला कारोबार
    छत्तीसगढ़

    दिन में कार्रवाई, शाम को फिर से बिकने लगी दवा:वजन घटाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे युवा इसलिए ‘वेट लॉस’ दवाओं का काला कारोबार

    News Lead18By News Lead18May 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    राजधानी में औषधि प्रशासन विभाग ने दिन में कार्रवाई की और देर शाम के बाद कार्रवाई का नतीजा फेल हो गया। दरअसल, विभाग ने दिन में की गई कार्रवाई के दौरान मॉन्जारो इंजेक्शन पर विशेष ध्यान देते हुए इस दवा के स्टॉक और खरीदी बिक्री की जांच की। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में इसके लिए कार्रवाई भी की गई।

    यह वही दवा है, जिसके लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने विशेष निर्देश जारी कर कहा है कि जीएलपी-1 श्रेणी की दवाएं केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जाएं। रिटेलर्स और होलसेलर्स को इनके स्टॉक और बिक्री का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    यह इसलिए क्योंकि इन दवाओं का उपयोग मूल रूप से शुगर के इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन अब इनका इस्तेमाल तेजी से वजन कम करने के लिए भी किया जा रहा है। इसे देखते हुए सोमवार की कार्रवाई में इस दवा की विशेष जांच की गई।

    इसके बाद  देर शाम पड़ताल की तो पता चला दिन की कार्रवाई के बाद शाम को वही दवा फिर से बिना पर्ची के धड़ल्ले से बिकने लगी। इस दौरान पता चला कि पंडरी, देवेंद्र नगर, पुरानी बस्ती और फाफाडी में बिना पर्ची वेट लॉस दवाएं बेची जा रहीं, डोज व विकल्प भी दुकानदार तय कर रहे।

    बिना पर्ची बिक रहे इंजेक्शन और टैबलेट..

    पंडरी: पंडरी कपड़ा मार्केट के पास स्थित एक दवा दुकान में जब टीम ने ‘मॉन्जारो’ इंजेक्शन मांगा, तो दुकानदार ने बिना किसी पर्ची के अपने स्टाफ को दवा निकालने के लिए कह दिया। पूछने पर उसने बताया कि यह वजन घटाने में मदद करता है और फिलहाल इसकी काफी डिमांड है।

    देवेंद्र नगर: देवेंद्र नगर के एक मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर दुकानदार ने वैकल्पिक दवा देने की पेशकश की। उसने मोटापा कम करने के नाम पर एक टैबलेट दी और दावा किया कि इसका फार्मूला समान है तथा यह भी वजन घटाने में सहायक है।

    पुरानी बस्ती: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पास एक दवा दुकान में दवा मांगने पर दुकानदार ने पहले डोज (2 एमजी या 5 एमजी) पूछा और खुद ही 2 एमजी लेने की सलाह दी। रेट पूछने पर उसने स्टाफ से कहा कि ग्राहक को गोदाम ले जाकर कीमत बता दी जाए।

    फाफाडीह: फाफाडीह इलाके की एक दवा दुकान में स्टॉक उपलब्ध नहीं था, लेकिन दुकानदार ने कहा कि एक घंटे में दवा मंगवाकर उपलब्ध करा दी जाएगी। उसने नंबर लेकर घर तक डिलीवरी देने का आश्वासन भी दिया, जो नियमों की अनदेखी है

    अधिक मात्रा में लेने से दिक्कत, हार्मोनल असंतुलन का भी खतरा यह दवाएं मूल रूप से इंसुलिन आधारित होती हैं, जो शुगर कंट्रोल करने के लिए उपयोग में लाई जाती हैं। हालांकि, इन्हें वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले यह काफी महंगी थी, लेकिन अब पेटेंट फ्री होने के कारण इसका रेट कम हो गया है। इसलिए भी इसका मार्केट में चलन बढ़ा है।

    लेकिन इनका सेवन केवल डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही किया जाना चाहिए। यह भूख कम करती हैं, जिससे शरीर में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है और स्थायी कमजोरी आ सकती है। अधिक मात्रा में लेने पर उल्टी, पेट संबंधी समस्याएं और हार्मोनल असंतुलन का खतरा भी बढ़ जाता है।

    फ्रैंक रॉस फार्मेसी की देवेंद्र नगर शाखा सील, खम्हारडीह में बिक्री पर रोक

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के तहत राजधानी में बड़ी कार्रवाई की है। देवेंद्र नगर स्थित फ्रैंक रॉस फार्मेसी की शाखा में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। वहीं खम्हारडीह के अशोका रतन शाखा में फार्मासिस्ट के बिना दवा बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जांच के दौरान देवेंद्र नगर शाखा में पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। एनडीपीएस दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड भी संधारित नहीं था। भौतिक स्टॉक और कंप्यूटर इन्वेंट्री में बड़ा अंतर पाया गया। साथ ही मॉन्जारो और वेगोवी जैसी दवाओं के स्टॉक में भी विसंगतियां मिलीं।

    इन उल्लंघनों को देखते हुए बिक्री पर रोक लगाकर शाखा को सील किया गया है और सिस्टम अपडेट व सत्यापन तक संचालन बंद रहेगा।खम्हारडीह की शाखा में भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। यहां विभाग ने बिना फार्मासिस्ट दवा बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleविश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन:रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित, बस्तर पर्यटन को बढ़ावा
    Next Article सुशासन तिहार:सीएम ने जमीन पर बैठकर श्रमिकों संग खाया बोरे-बासी; चखी आमा चटनी और मुनगा बड़ी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    Raipur

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Latest Posts

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.