Close Menu
    What's Hot

    आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    एलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    News Lead18By News Lead18May 2, 2026Updated:May 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बसना  प्रदेश की साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविर’ की तैयारियों को लेकर बसना विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

    बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविर में कहा कि इन शिविरों का आयोजन केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी ग्रामीण को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

     

    सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास है। साय सरकार ने सत्ता संभालते ही गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सुशासन का अर्थ ही यही है कि सरकारी तंत्र संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करे।

    विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हों। आप सुनिश्चित करें कि शिविरों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का आवेदन दे सकें और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। हम सभी को मिलकर बसना विधानसभा को विकास के मामले में आदर्श क्षेत्र बनाना है।

    विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना और महतारी वंदन जैसी प्रमुख योजनाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शिविरों में आने वाली जनता की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना प्रशासन और कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे ‘सुशासन’ का वास्तविक लाभ आम जन तक पहुँच सके।

    इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाशचंद्र अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिरदा हरप्रसाद पटेल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल,महासमुंद जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,जिला महामंत्री भाजयुमो कामेश बंजारा,विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,जनपद उपाध्यक्ष बसना मोहित पटेल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,विधायक प्रतिनिधि सांकरा खेमराज अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते , मंडल अध्यक्ष पिरदा अभिमन्यु प्रधान,महामंत्री उर्मिला सरोज पटेल,महामंत्री दीपक शर्मा, महामंत्री भाजपा गढ़फुलझर प्रहलाद साहू,मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर,जिला संयोजक आई टी सेल एवं महामंत्री नवीन कुमार साव, मंडल महामंत्री मनोज बारिक, मंडल महामंत्री झाडूराम परमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिरदा विमला बेहरा,मंडल युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा, जनपद सदस्य जन्मजय साय, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, युवा मोर्चा सांकरा अध्यक्ष विजय चौधरी, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक,कार्यालय प्रभारी सांकरा कमल साहू, जनपद सभापति गढ़फुलझर राजेश गढ़तिया , कार्यालय प्रभारी गढ़फुलझर हरजिंदर सिंह हरजू,कार्यालय प्रभारी गढ़फुलझर महेंद्र प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि विजयराज पटेल,सौरभ अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleएलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस
    Next Article आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

    छत्तीसगढ़

    एलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस

    छत्तीसगढ़

    झाड़-फूंक के नाम पर युवती को तड़पाकर मारने वाली महिला को उम्रकैद, इलाज के नाम पर गर्म पानी और तेल डाला, पैरों से रौंदा था

    Latest Posts

    आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    एलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस

    झाड़-फूंक के नाम पर युवती को तड़पाकर मारने वाली महिला को उम्रकैद, इलाज के नाम पर गर्म पानी और तेल डाला, पैरों से रौंदा था

    20 दिनों तक रेल यातायात प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट; यहां देखें शेड्यूल

    सीएम साय का अधिकारियों को दो टूक: ‘लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं’,आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.