Close Menu
    What's Hot

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » एलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस
    छत्तीसगढ़

    एलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस

    News Lead18By News Lead18May 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     रायपुर   खाद्य विभाग के पास पहुंचे  एक अजीबोगरीब मामले ने अफसरों में हड़कंप मचा दिया है। जिन टैंकरों को एलपीजी चोरी के आरोप में जब्त किया गया था, बाद में थाने में खड़े उन्हीं टैंकरों से गैस गायब हो गई। मामला बढ़ने पर महासमुंद एसपी ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को पत्र लिखकर निजी कंपनी के परिसर में खड़े टैंकरों को मालिक को सौंपने की बात कही है।

    जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में अवैध रिफिलिंग की सूचना पर सरायपाली एसडीएम ने गैस से भरे 6 टैंकर जब्त कर सिंघोड़ा थाने को सौंपे थे। करीब दो महीने बाद ज्वलनशीलता के कारण इन्हें अभनपुर भेजा गया। एएसपी प्रतिभा पांडे के मुताबिक नोजल खुले होने से जोखिम था। हाई कोर्ट के आदेश पर 9 अप्रैल को मालिक के. सुब्रह्मण्यम टैंकर लेने पहुंचे तो 52,930 किलो एलपीजी गायब मिली। शिकायत के बाद भी अब तक राहत नहीं मिली है।

    अभनपुर में टैंकर है ये जीपीएस ट्रैकर से पता चला

    जब्त टैंकरों को लेने वे जब सिंघोड़ा थाने पहुंचे तो महासमुंद पुलिस और खाद्य विभाग के अफसरों ने टैंकरों की सही जानकारी देने के बजाय उन्हें गुमराह करते रहे। वे पांच दिन तक यही नहीं जान पाए कि टैंकर आखिर खड़े कहां हैं। बाद में उन्होंने टैंकरों में लगे जीपीएस सिस्टम से पता लगवाया तब पता चला कि टैंकर अभनपुर में एक निजी कंपनी ‎ठाकुर पैट्रोकैमिकल्स के परिसर में खड़े हैं।‎ इसके बाद वे अभनपुर पहुंचे तो उन्हें अपने टैंकरों से 52930 किलो ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎गैस कम मिली। निजी कंपनी के परिसर में टैंकरों के वाल्व‎ (सुरक्षा सील) टूटे हुए थे। ‎जांच करने पर पता चला कि टैंकर ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎पूरी तरह खाली हो चुके हैं। टैंकरों को जब जब्त किया गया था उस समय 53 हजार किलो‎ गैस भरी थी।

    गड़बड़ी के बाद एसपी ने की कार्रवाई की अनुशंसा

    महासमुंद एसपी प्रभात कुमार ने 1 मई को कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर कहा है कि ठाकुर पैट्रोकैमिकल्स के संचालक संतोष ठाकुर और उसके पुत्र सार्थक ठाकुर ने ही इस मामले में गड़बड़ी की है। इस मामले में पैट्रोकैमिकल्स के सुरक्षा गार्ड, मैनेजर ऑफिस और लोडिंग-अनलोडिंग करने वालों के भी बयान लिए जाए। चिट्ठी में यह भी कहा है कि टैंकर मालिक को टैंकरों के साथ ही चोरी गई एलपीजी भी मिलनी चाहिए।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleझाड़-फूंक के नाम पर युवती को तड़पाकर मारने वाली महिला को उम्रकैद, इलाज के नाम पर गर्म पानी और तेल डाला, पैरों से रौंदा था
    Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    Related Posts

    Raipur

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    छत्तीसगढ़

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    Raipur

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    Latest Posts

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    बारिश के पानी से घर, फसल या सामान हुआ खराब? जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    LPG Cylinder Home Delivery: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.