Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या

    रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या

    News Lead18By News Lead18April 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र थाना कापू के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

    आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई कहानियां गढ़ी, लेकिन कापू पुलिस ने प्रकरण का राजफाश कर दिया।

    मां ने ढाई साल के बेटे की कर दी हत्या

    19 अप्रैल को बालक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार (28) ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्नी सोनमती सरोती मंझवार, बेटी ढूलबाई ( साढे चार साल ) तथा बेटा अनुज मंझवार (ढाई साल) के साथ रहता है।

    16 अप्रैल गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे जंगल चार तोड़ने गया था। घर पर पत्नी और दोनों बच्चे थे। दोपहर में लौटा तो घर सूना मिला।

    शाम को उसकी साढ़े चार साल की बेटी दूलबाई अकेले घर पहुंची और बताया कि उसकी मां उसे घर भेजकर छोटे भाई अनुज को लेकर रानी गौवा नानी घर जंगल की ओर चली गई है। यह सुनते ही वह ग्रामीणों के साथ रात में ही जंगल की ओर गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला

    अगले दिन सुबह  सोनमती अकेले घर लौटी और बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वह टालमटोल करती रही। लगातार दो दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों द्वारा जंगल में खोजबीन की गई।

    आखिरकार 18 अप्रैल की रात करीब एक बजे रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए।

    आसपास गहरी खाई में तलाश करने पर मासूम अनुज का शव मिला, जो सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। यह दृश्य देखकर परिजनों के साथ गांव के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और मातम पसर गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्परता से  68 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर संदेही महिला को हिरासत में लिया।

    थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में महिला लगातार गुमराह करती रही और अपहरण जैसी कहानी गढ़ती रही, लेकिन जब पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार वह टूट गई और हत्या की साजिश राजफाश हुई।

    पुलिस ने मामले में ई-साक्ष्य के तहत आरोपित महिला का वीडियोग्राफी बयान लिया और उसे घटनास्थल ले जाकर घटना में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए।

    आरोपित सोनमती सरोती  मझवार पति बोधसाय मंझवार  उम्र 27 साल   निवासी ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

    पहाड़ के रास्ते पैदल चलने से मना करने पर बच्चे की हत्या

    पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में लड़की को घर जाने लौटा दिया और अपने बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ाई के दौरान थकान में बेटे को जमीन में उतार कर पैदल चलने कहा।

    बालक अनुज जमीन पर बैठ गया, तब गुस्से में उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करने लगी।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण
    Next Article रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    छत्तीसगढ़

    रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    छत्तीसगढ़

    फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा

    Latest Posts

    रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या

    रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा

    कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया

    कैट एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन – कैट

    राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग

    एनजीएसएल प्रचालित सिंघीतराई विद्युत संयंत्र में दुर्घटना की जवाबदेही प्रचालन जिम्मेदारियों के अनुरूप तय हो

    प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात

    घरों तक पहुंचेगी पाइप से गैस: रायपुर में नई सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज, इस कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.