Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर

    छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मैं जिंदा लाश बन गई हूं’,92% लाकर भी वैशाली ने दी जान, सुसाइड से पहले वॉयस नोट ने रुलाया, भाई ने खोले राज
    छत्तीसगढ़

    मैं जिंदा लाश बन गई हूं’,92% लाकर भी वैशाली ने दी जान, सुसाइड से पहले वॉयस नोट ने रुलाया, भाई ने खोले राज

    News Lead18By News Lead18April 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कानपुर में 92% अंक पाकर भी 95% का लक्ष्य न पूरा होने और शिक्षकों के मानसिक दबाव से टूटी वैशाली ने वॉयस नोट भेजकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को एक वॉयस रिकार्डिंग भेजी थी

    फंदा लगाने से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को मोबाइल पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी थी।  इसमें उसने जीने की इच्छा खत्म होने व उस पर खर्च किए जाने वाले रुपये बर्बाद होने की आशंका का जिक्र किया है। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    कुछ साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका है प्रिंस
    वैशाली अर्मापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की छात्रा थी। परिवार में मां काजल, 19 वर्षीय भाई प्रिंस है। प्राइवेट कर्मी पिता वीरेंद्र सिंह की दो साल पहले मौत हो चुकी है। काजल पीरोड स्थित एक मॉल में काम करती हैं। प्रिंस कुछ साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका है और घर पर ही रहता है।

    फंदे पर लटका हुआ था वैशाली का शव

    उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह मॉल गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बेटी को कई कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने प्रिंस को कमरे में भेजकर बात कराने के लिए कहा। प्रिंस कमरे में पहुंचा, तो वैशाली का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ा।

    तनाव के कारण खुदकुशी की बात आई है सामने

    सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तनाव के कारण छात्रा के खुदकुशी की बात सामने आई है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं…

    खुदकुशी से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को एक वॉयस रिकार्डिंग भेजी थी। इसमें छात्रा कह रही है कि मेरे से अब जिया नहीं जाएगा… मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं… अब मुझे जीने की इच्छा नहीं है। मुझे बहुत डर लगता है… मां मुझपर इतना पैसा खर्च कर रही हैं… कहीं उनका पैसा बर्बाद न हो जाए।

    भाई बोला- टीचर्स बहन की मुझसे तुलना कर करते थे

    मृतका की मां काजल ने आरोप लगाया कि बेटी पर स्कूल वाले पढ़ाई का काफी दबाव डाल रहे थे। इस कारण वह रात-रातभर पढ़ती रहती थी। इसी के तनाव में उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वहीं, छात्रा के भाई प्रिंस का कहना था कि वह भी केंद्रीय विद्यालय में 11 वीं का छात्र रहा है। शरारती होने के कारण उसके नंबर अच्छे नहीं आते थे।

    पढ़ाई का दबाव डालकर मानसिक रूप से परेशान करते थे

    11 अक्तूबर 2024 को पिता के देहांत के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। प्रिंस ने आरोप लगाया कि उसके पढ़ाई छोड़ने के बाद स्कूल के कुछ टीचर उसकी बहन की तुलना उससे करते हुए पढ़ाई का दबाव डालकर मानसिक रूप से परेशान करते थे।  प्रिंस के अनुसार बहन अक्सर उसे बताती थी कि टीचर उससे कहते थे कि तुम प्रिंस की बहन हो तुम्हारे अच्छे अंक नहीं आ पाएंगे।

    तनाव में रहने लगी थी बहन

    इस कारण वह परेशान होकर तनाव में रहने लगी थी। भाई के अनुसार वैशाली ने कहा था कि जिन टीचरों ने उससे स्कूल में गलत बोला वह उनको साबित करके दिखाएगी। पढ़ाई से उसने 92 प्रतिशत अंक भी पाए। वह लोग खुशी मना ही नहीं पाए थे कि बहन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर को प्रस्तावित, पढ़े पूरी खबर
    Next Article महिला सशक्तिकरण को केवल घोषणाओं तक सीमित ना रखे मोदी सरकार- मिथलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), आप

    Related Posts

    Raipur

    CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    Blog

    JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

    Latest Posts

    CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर

    छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

    Noida Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    Chhattisgarh Weather: प्रदेश में आज बदली छाए रहने के आसार, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

    CG Panchayat Secretary Recruitment: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Bank Open on Sunday: 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक, 3 दिन की हड़ताल के चलते लिया गया बड़ा फैसला

    CRPF Sports Quota Recruitment 2026: CRPF में 521 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास खिलाड़ियों के लिए मौका; 12 अक्टूबर से आवेदन शुरू

    ब्रेकअप या बड़े सदमे के बाद सीने में दर्द? हार्ट अटैक नहीं, हो सकता है Broken Heart Syndrome

    Govinda की रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग तस्वीरों पर भड़कीं Sunita Ahuja, बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं, जानवरों से प्यार करो’

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.