Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ महंगा! 80 रुपये तक बढ़ी कीमत, 40 हजार करोड़ के सरकारी कामों पर लगा ब्रेक

    20 अप्रैल से स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया गर्मी छुट्टी का ऐलान

    रात में मोबाइल देखने से मना किया, दो बेटियों ने मिलकर पिता की कर दी हत्या

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मुख्य आरोपित विकास नरेन्द्र शुक्ला (32) को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया
    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मुख्य आरोपित विकास नरेन्द्र शुक्ला (32) को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया

    News Lead18By News Lead18April 16, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मुख्य आरोपित विकास नरेन्द्र शुक्ला (32) को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित मूलतः अहमदाबाद (गुजरात) का निवासी है और अवैध काल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करता था।

    पुलिस टीम ने गुजरात, गोवा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार दबिश देकर अंततः शोलापुर से उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए गए हैं।

    आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह डार्क वेब, स्काइप, लिंक्डइन और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्म के जरिये अमेरिकी नागरिकों का डेटा खरीदता था। इसके बाद रायपुर के पिथालिया कांप्लेक्स और न्यू राजेन्द्र नगर के अंजनी टावर में चल रहे फर्जी काल सेंटर के माध्यम से उन्हें लोन और क्रेडिट स्कोर सुधारने का झांसा दिया जाता था और ठगी के जाल में फंसा कर ठगा जाता था।

    पहले 42 आरोपित हुए थे गिरफ्तार

    दरअसल, 25 मार्च को पुलिस ने इंटेलिजेंस बेस्ड आपरेशन के तहत सुभाष नगर स्थित पिथालिया कांप्लेक्स और न्यू राजेन्द्र नगर के अंजनी टावर में एक साथ छापेमारी कर तीन काल सेंटरों का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में 42 आरोपितों को गिरफ्तार कर 67 मोबाइल, 18 लैपटाप, 28 कंप्यूटर सेट और अन्य उपकरण जब्त किए गए थे।

    गिफ्ट कार्ड के जरिये वसूली, डराने के लिए फर्जी वारंट

    आरोपित लोगों से गिफ्ट कार्ड के जरिये पैसे मंगवाता था और जो लोग भुगतान नहीं करते थे, उन्हें फर्जी कानूनी नोटिस और वारंट भेजकर डराया जाता था। ठगी की रकम को यूएसडीटी के जरिये ’प्रोसेसिंग चैनल’ से भारतीय मुद्रा में बदलकर गिरोह में बांटा जाता था।

    पहले भी जा चुका है जेल

    पुलिस के अनुसार विकास शुक्ला वर्ष 2019 में पुणे में भी अवैध काल सेंटर के जरिये ठगी के मामले में जेल जा चुका है, इसके बावजूद वह दोबारा इसी तरह के अपराध में सक्रिय हो गया। मामले में गंज और न्यू राजेन्द्र नगर थानों में आइटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज है।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबकाया टैक्स पर निगम का बड़ा एक्शन, 8 व्यापारिक परिसरों पर ताला, लाखों की वसूली का दबाव
    Next Article छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1 मई से 10 जून तक समाधान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ महंगा! 80 रुपये तक बढ़ी कीमत, 40 हजार करोड़ के सरकारी कामों पर लगा ब्रेक

    छत्तीसगढ़

    20 अप्रैल से स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया गर्मी छुट्टी का ऐलान

    छत्तीसगढ़

    रात में मोबाइल देखने से मना किया, दो बेटियों ने मिलकर पिता की कर दी हत्या

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ महंगा! 80 रुपये तक बढ़ी कीमत, 40 हजार करोड़ के सरकारी कामों पर लगा ब्रेक

    20 अप्रैल से स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया गर्मी छुट्टी का ऐलान

    रात में मोबाइल देखने से मना किया, दो बेटियों ने मिलकर पिता की कर दी हत्या

    टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप, घंटों की मशक्कत के बाद भी जारी राहत कार्य

    छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1 मई से 10 जून तक समाधान शिविर का आयोजन

    रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मुख्य आरोपित विकास नरेन्द्र शुक्ला (32) को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया

    बकाया टैक्स पर निगम का बड़ा एक्शन, 8 व्यापारिक परिसरों पर ताला, लाखों की वसूली का दबाव

    सीएम ने सक्ती हादसे में मृतकों के पांच-पांच लाख रुपये घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

    अधिकतर मरने वाले बंगाल के मजदूर, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो;

    छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रहार तेज, रायपुर में 42 डिग्री के करीब पारा, लू के संकेत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.