Close Menu
    What's Hot

    वेदांता में मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा दे प्लांट प्रबंधन और सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख की ठगी;

    सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत
    छत्तीसगढ़

    सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत

    News Lead18By News Lead18April 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 159 कार्यों का भूमिपूजन और 69 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ की भी शुरुआत की गई, जिसके तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में करीब 1100 टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस अभियान का संदेश दिया

    कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से सीधे संवाद किया और कई योजनाओं के तहत सहायता सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग के तहत टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया, वहीं मरीजों को उपचार सामग्री और चश्मे भी वितरित किए गए।

    समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए गए। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

    प्रधानमंत्री आवास योजना और वनाधिकार से जुड़े लाभार्थियों को भी इस अवसर पर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े हितग्राहियों को सहायता राशि और संग्रहण कार्ड वितरित किए गए। पुनर्वासित समूहों को ई-रिक्शा देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए।

    मुख्यमंत्री ने ‘नियद नेल्लानार 2.0’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके अगले चरण में 10 जिलों को शामिल किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल, बस स्टैंड और सामुदायिक भवन जैसे कार्यों से जुड़ी कई नई घोषणाएं भी की गईं।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसीएम साय बोले- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी
    Next Article रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख की ठगी;

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    वेदांता में मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा दे प्लांट प्रबंधन और सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख की ठगी;

    छत्तीसगढ़

    सीएम साय बोले- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी

    Latest Posts

    वेदांता में मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा दे प्लांट प्रबंधन और सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख की ठगी;

    सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत

    सीएम साय बोले- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक ने युवती से किया दुष्कर्म

    छत्तीसगढ़ की राजधानी में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

    गुरुकुल महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

    छत्तीसगढ़ में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, बोरे में मिली मासूम

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर रूपी मारी गई। यह घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में हुई।

    जशपुर और रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक लग्जरी कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.